विज्ञापन

अलीगढ़ में भी रुकेगी दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने बतायी तारीख और टाइमिंग

ट्रेन नंबर 22362 नई दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ में दो दिन के ठहराव की मंजूरी दी गई है. इसका मतलब है कि ठहराव अस्थायी रूप से दो दिन होगी. 

अलीगढ़ में भी रुकेगी दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने बतायी तारीख और टाइमिंग
Amrit Bharat Express New Stoppage Aligarh
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस अलीगढ़ में रुकेगी.
  • अलीगढ़ में अमृत भारत का होगा अस्थायी स्टॉपेज.
  • रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए फैसला लिया है.

त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले से अलीगढ़ के यात्रियों का बड़ा फायदा होने वाला है. दरअसल, ट्रेन नंबर 22362 नई दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ में स्टॉपेज देने की मंजूरी मिल गई है. हालांकि फैसले में अस्थायी ठहराव देने की मंजूरी दी गई है. उत्तर रेलवे और दिल्ली मंडल के पत्र के आधार पर यह मंजूरी दी गई है.

ट्रेन नंबर 22362 नई दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ में दो दिन के ठहराव की मंजूरी दी गई है. इसका मतलब है कि ठहराव अस्थायी रूप से दो दिन होगी. 

22362 नई दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस अलीगढ़ में कब रुकेगी

ट्रेन नंबर 22362 नई दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ में 6 और 7 नवंबर 2026 दो दिन रुकेगी. ट्रेन अलीगढ़ जक्शन पर रात 21.08 बजे पहुंचेगी और 21.10 बजे रवाना हो जाएगी.

उत्तर रेलवे ने सभी संबंधित मंडलों और जोनल रेलवे को इसकी सूचना देते हुए इस अस्थायी ठहराव को लागू करने के निर्देश दिए हैं. यह मंजूरी सक्षम प्राधिकारी की तरफ से दी गई है, यानी यह ठहराव तय हो चुका है और सिर्फ इन दो तारीखों के लिए प्रभावी रहेगा.

त्योहारों के इस व्यस्त समय में किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करने से पहले अफवाहों पर ध्यान न दें. ट्रेन के सटीक रूट, समय और स्टॉपेज की जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें.

यह भी पढ़ें | स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! ना फ्लेक्सी फेयर; जानिए कोच और रिजर्वेशन के नए नियम

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर बिहार के लिए चलेंगी  वंदे भारत समेत 106 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम टेबल की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrit Bharat Express, Aligarh, Delhi Patna Train, Amrit Bharat Express New Routes, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com