विज्ञापन

स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! ना फ्लेक्सी फेयर, न डायनेमिक किराया; जानिए कोच और रिजर्वेशन के नए नियम

भारतीय रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा न देने का बड़ा फैसला किया है. इन प्रीमियम ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर भी लागू नहीं होगा. 16 कोच वाली इस ट्रेन में कुल 823 बर्थ उपलब्ध हैं.

स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! ना फ्लेक्सी फेयर, न डायनेमिक किराया; जानिए कोच और रिजर्वेशन के नए नियम
प्रीमियम ट्रेनों में तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी और न ही इसमें फ्लेक्सी फेयर यानी डायनेमिक किराया लागू होगा.
ndtv
  • स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा और तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होगा.
  • इस ट्रेन में फ्लेक्सी फेयर प्रणाली लागू नहीं की गई है जिससे टिकटों की कीमत स्थिर रहेगी.
  • स्लीपर वंदे भारत में कुल 823 बर्थ हैं जो तीन श्रेणियों में विभाजित हैं.

Vande Bharat Sleeper Tatkal Ticket Rules: देश की अत्याधुनिक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper) ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा झटका दे दिया है.  रेलवे की ओर से जारी नए नियम के मुताबिक इन प्रीमियम ट्रेनों में तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket) की सुविधा नहीं मिलेगी और न ही इसमें फ्लेक्सी फेयर यानी डायनेमिक किराया लागू होगा. 16 कोच वाली इस ट्रेन में कुल 823 बर्थ हैं, जिसमें महिलाओं और रेलवे कर्मचारियों के लिए कोटा आरक्षित किया गया है.

भारतीय रेलवे की हाईस्पीड और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में शामिल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है. रात भर के सफर को बेहद आरामदायक बनाने के लिए लाई गई इस ट्रेन के संचालन और टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. अगर आप भी भविष्य में स्लीपर वंदे भारत से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इसमें सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह तत्काल टिकट या फ्लेक्सी फेयर की व्यवस्था लागू नहीं की गई है. आइए जानते हैं इससे जुड़े सभी नियम और कोच स्ट्रक्चर की पूरी डिटेल.

स्लीपर वंदे भारत में नहीं मिलेगी 'तत्काल' सुविधा

रेलवे की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नियमों के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों के लिए तत्काल टिकट की कोई सुविधा नहीं होगी और न ही किसी प्रकार का तत्काल कोटा उपलब्ध रहेगा.  इसके साथ ही अब इसमें डायनेमिक या फ्लेक्सी फेयर प्रणाली लागू नहीं होगी, जिससे अंतिम समय में टिकट महंगे होने की समस्या से राहत मिलेगी. इस ट्रेन के सभी टिकट केवल सामान्य आरक्षण प्रक्रिया के तहत ही बुक किए जा सकेंगे.

कोच संरचना और कुल बर्थ क्षमता

16 डिब्बों वाली इस फुल एसी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में कुल 823 बर्थ उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है.

  • AC थर्ड टियर में 611 बर्थ हैं.
  • AC सेकंड टियर  में 188 बर्थ हैं
  • AC फर्स्ट में 24 बर्थ हैं
  •  ट्रेन में कुल 823 बर्थ हैं

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ से पहले बिहार के लिए रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी जनरल स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल और रूट

महिलाओं और रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष आरक्षण

सुरक्षा और विशेष श्रेणियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कोटा निर्धारित किया गया है. थर्ड एसी श्रेणी में महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए 6 बर्थ आरक्षित की गई हैं. रेलवे ड्यूटी पास वाले कर्मचारियों के लिए ट्रेन में 21 बर्थ निर्धारित की गई हैं.

 यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर 6 नवंबर को दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत में करीब हजार सीटें हैं खाली, फटाफट करें बुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Sleeper Train, Tatkal Ticket Book Rule, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com