- रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 106 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है.
- इन विशेष ट्रेनों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, पंजाब व कोलकाता से बिहार के लिए गाड़ियां शामिल हैं.
- पटना व दानापुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई दैनिक और साप्ताहिक विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं
Diwali Chhath Special Trains 2026 List: दिवाली और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यात्रा को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने 106 स्पेशल ट्रेनों का महाअभियान शुरू किया है. इस विशेष फेहरिस्त में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल समेत दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, पंजाब और कोलकाता से बिहार के पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं.
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक, यात्रियों को कंफर्म टिकट और यात्रा को आसान बनाने के लिए 106 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की विशेष व्यवस्था की गई है. इस स्पेशल ट्रेन शेड्यूल में राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पंजाब और दक्षिण भारत के तमाम बड़े शहरों से बिहार के सभी प्रमुख जिलों जैसे पटना, दानापुर, पाटलिपुत्र, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा, भागलपुर और रक्सौल के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.
पटना और दानापुर से दिल्ली रूट की स्पेशल ट्रेनें
- ट्रेन 02253 / 02254: पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन, 28 नवंबर तक).
- ट्रेन 02251 / 02252: पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल सेवाएं (26 नवंबर तक).
- ट्रेन 04088 / 04087: नई दिल्ली और पटना के बीच दैनिक स्पेशल (30 दिसंबर/नवंबर तक).
- ट्रेन 03257 / 03258: दानापुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक ट्रेन (29-30 नवंबर तक).
- ट्रेन 03293 / 03294: पटना और आनंद विहार के बीच रोजाना संचालित होने वाली सेवा.
- ट्रेन 04096 / 04095: आनंद विहार और पाटलिपुत्र के मध्य दैनिक फेरे.
- ट्रेन 04090 / 04089: नई दिल्ली और दानापुर के बीच सप्ताह में दो दिन.
- ट्रेन 04404 / 04403: शकूरबस्ती और पटना के बीच चुनिंदा तिथियों (नवंबर मध्य) पर स्पेशल संचालन.
चंडीगढ़ और फिरोजपुर से बिहार रूट
- ट्रेन 04510 / 04509 & 04512 / 04511: चंडीगढ़ और पटना के बीच विशेष साप्ताहिक और तिथि वार ट्रेनें (27 नवंबर तक).
- ट्रेन 04616 / 04615: फिरोजपुर और पटना के बीच साप्ताहिक सेवाएं.
धनबाद, गया और झारखंड रूट से दिल्ली
- ट्रेन 03309 / 03310: धनबाद और दिल्ली के बीच साप्ताहिक स्पेशल (28-29 नवंबर तक).
- ट्रेन 03639 / 03640: धनबाद और शकूरबस्ती के मध्य.
- ट्रेन 04064 / 04063: दिल्ली और गया के बीच सप्ताह में छह दिन.
- ट्रेन 03697 / 03698: गया और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेनें.
- ट्रेन 02397 / 02398: शेखपुरा और आनंद विहार के बीच साप्ताहिक संचालन.
उत्तर बिहार और दिल्ली के बीच 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
- ट्रेन 02563 / 02564: बरौनी और नई दिल्ली के बीच दैनिक ट्रेन (30 नवंबर तक).
- ट्रेन 02569 / 02570: दरभंगा और नई दिल्ली के मध्य रोजाना सेवा.
- ट्रेन 05219 / 05220 & 05283 / 05284: मुजफ्फरपुर और आनंद विहार के बीच साप्ताहिक ट्रेनें.
- ट्रेन 05579 / 05580: पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार स्पेशल.
- ट्रेन 05575 / 05576: सहरसा और आनंद विहार के बीच.
- ट्रेन 04010 / 04009: दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच साप्ताहिक फेरे.
- ट्रेन 04014 / 04013: आनंद विहार और लौकहा बाजार के बीच दैनिक सेवा.
- ट्रेन 04072 / 04071: नई दिल्ली और सुपौल के मध्य रोजाना ट्रेन.
- ट्रेन 04098 / 04097: शकूरबस्ती और दरभंगा के बीच सप्ताह में छह दिन.
- ट्रेन 04406 / 04405 & 04410 / 04409: शकूरबस्ती से मानसी और झंझारपुर के लिए विशेष तिथियों पर ट्रेनें.
पंजाब और उत्तर बिहार के बीच स्पेशल ट्रेनें
- ट्रेन 04668 / 04667: अमृतसर और बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल.
- ट्रेन 04652 / 04651: अमृतसर और जयनगर के बीच.
- ट्रेन 04640 / 04639: छेहरटा और मुजफ्फरपुर के मध्य.
- ट्रेन 04536 / 04535: चंडीगढ़ और बरौनी के बीच.
- ट्रेन 04656 / 04655 & 04662 / 04661: लुधियाना से सहरसा और दरभंगा के लिए विशेष फेरे.
- ट्रेन 04314 / 04313: योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेनें.
पटना, हावड़ा और बंगाल रूट की ट्रेनें
- ट्रेन 03135 / 03136: सियालदह और पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल.
- ट्रेन 03511 / 03512: आसनसोल और पटना के मध्य.
- ट्रेन 02024 / 02023: पटना और हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल.
- ट्रेन 03029 / 03030: हावड़ा और नटेसर के बीच.
- ट्रेन 03041 / 03042 & 03043 / 03044: हावड़ा और रक्सौल के बीच साप्ताहिक ट्रेनें.
- ट्रेन 03133 / 03134 & 03143 / 03144: सियालदह और सीतामढ़ी के मध्य.
- ट्रेन 03185 / 03186 & 03187 / 03188: कोलकाता और मधुबनी के बीच विशेष गाड़ियां.
- ट्रेन 08109 / 08110: शालीमार और दरभंगा के बीच.
भोपाल, कोटा, ग्वालियर, अजमेर और जोधपुर से बिहार
- ट्रेन 01661 / 01662 & 01667 / 01668: रानी कमलापति और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेनें.
- ट्रेन 04137 / 04138: ग्वालियर और बरौनी के मध्य.
- ट्रेन 09343 / 09344: डॉ. अंबेडकर नगर (महू) और दानापुर के बीच.
- ट्रेन 09823 / 09824 & 09821 / 09822: सोगरिया (कोटा) से दानापुर और धनबाद के लिए.
- ट्रेन 09601 / 09602: अजमेर (मदार जंक्शन) और पटना के बीच.
- ट्रेन 04813 / 04814: जोधपुर (भगत की कोठी) और दानापुर के मध्य.
- ट्रेन 04731 / 04732: श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच.
- ट्रेन 08895 / 08896: गोंदिया और पटना के बीच साप्ताहिक ट्रेन.
अहमदाबाद, उधना और गुजरात से बिहार
- ट्रेन 09465 / 09466: अहमदाबाद और दरभंगा के बीच स्पेशल सेवा.
- ट्रेन 09045 / 09046 & 09151 / 09152: उधना और मधुबनी के मध्य.
- ट्रेन 09041 / 09042: उधना और हसनपुर रोड के बीच.
- ट्रेन 09073 / 09074, 09071 / 09072 & 09047 / 09048: उधना और जयनगर के बीच विशेष फेरे.
दक्षिण भारत के बेंगलुरु, हैदराबाद, एर्नाकुलम से बिहार
- ट्रेन 06085 / 06086: एर्नाकुलम और पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल.
- ट्रेन 06509 / 06510: बेंगलुरु और दानापुर के मध्य.
- ट्रेन 06021 / 06022: पोदनूर और बरौनी के बीच.
- ट्रेन 03253 / 03254, 07051 / 07052 & 07049 / 07050: चेरलापल्ली (हैदराबाद) से पटना और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें.
- ट्रेन 07091 / 07092: हैदराबाद और दानापुर के बीच.
- ट्रेन 07315 / 07316: हुबली और मुजफ्फरपुर के मध्य.
- ट्रेन 06581 / 06582: यशवंतपुर और सहरसा के बीच.
- ट्रेन 06211 / 06212: मैसूर और दरभंगा के बीच.
पुणे, मुंबई और झारखंड-ओडिशा रूट की ट्रेनें
- ट्रेन 01441 / 01442 & 01449 / 01450: पुणे और दानापुर के बीच दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनें.
- ट्रेन 01143 / 01144: लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और दानापुर के मध्य दैनिक सेवा.
- ट्रेन 01043 / 01044: LTT और समस्तीपुर के बीच.
- ट्रेन 01481 / 01482 & 01453 / 01454: पुणे और मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें.
- ट्रेन 05557 / 05558: रक्सौल और LTT के बीच.
- ट्रेन 08183 / 08184: टाटानगर और बक्सर के मध्य.
- ट्रेन 08625 / 08626: रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच साप्ताहिक ट्रेन.
यह भी पढ़ें- रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, भागलपुर, पटना और गया में होगा स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं