विज्ञापन

Delhi-Mumbai एक्सप्रेसवे का नया हिस्सा 22 अगस्त से खुला, जानें क्या है टोल का नियम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर DND फ्लाईवे से जैतपुर के लिए करीब 9 किलोमीटर लंबा रास्ता वाहन चालकों के लिए खोला गया है.

Delhi-Mumbai एक्सप्रेसवे का नया हिस्सा 22 अगस्त से खुला, जानें क्या है टोल का नियम
दिल्ली मुंबई एक्स्प्रेसवे का नया हिस्सा खुला
IANS

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) का नया हिस्सा खोला गया है. 22 अगस्त से एक्सप्रेस वे का एक हिस्सा वाहन चालकों के लिए खोला गया है. यह काफी राहत देने वाली खबर है, क्योंकि लोग ट्रैफिक जाम से निजात पा सकते हैं. यह नया हिस्सा DND फ्लाईवे से जैतपुर के लिए करीब 9 किलोमीटर लंबा रास्ता है इसे आम लोगों के लिए खोला गया है. हालांकि यह 1 महीने के लिए खोला गया है, क्योंकि इसका ट्रायल लिया जा रहा है.

ट्रायल के दौरान गाड़ियों की रफ्तार, सुरक्षा और इससे जुड़ी अन्य चीजों को देखा जा रहा है कि कहीं कोई खामियां हो तो उसे पहले ही ठीक किया जा सके. वहीं इस रास्ते के खुलने से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि इस पर एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहन चालकों के मन में सवाल है कि क्या इस रास्ते पर वाहन का टोल देना पड़ेगा. साथ ही रास्ते में एंट्री-एग्जिट का भी ध्यान रखना होगा.

कहां से एंट्री कहां से एग्जिट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैतपुर वाला रास्ता खोला गया है जो DND फ्लाईवे से होकर जैतपुर तक जाता है. यह आगे जाकर फरीदाबाद और KMP एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है. इस कॉरिडोर पर जैतपुर और मीठीपुर में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाया गया है. लेकिन ट्रायल की वजह से इसे खोला नहीं गया है.

ट्रायल के दौरान देना होगा टोल?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नए हिस्से को ट्रायल के लिए 22 अगस्त से खोला गया है. यह ट्रायल करीब 1 महीना चलने वाला है. आपको बता दें चूकि यह ट्रायल के खोला गया है तो इस पर अभी टोल का कोई नियम नहीं लगाया गया है. यानी वाहन चालकों को अभी किसी तरह का टोल नहीं देना होगा. ट्रायल के दौरान किसी तरह का टोल वसूला नहीं जाएगा. लेकिन इसके उद्घाटन के बाद इस पर टोल लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त से खुलने को तैयार, 24000 करोड़ के प्रोजेक्ट से किन इलाकों को होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Mumbai Expressway, Delhi Mumbai Expressway Tolls, DND Expressway, Delhi Mumbai Expressway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com