Delhi Lakshmi Yojana : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार की ओर से यह घोषणा की गई है कि इस योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन यानि 28 अगस्त को जारी की जाएगी.
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के मुताबिक, अब तक लगभग 5.92 लाख महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, दिल्ली सरकार का लक्ष्य लगभग 17 लाख महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है. ऐसे में जिन महिलाओं ने आवेदन किया है, वे पहली किस्त जारी होने से पहले अपना आवेदन स्टेट्स जरूर चेक कर लें.
दो विकल्प में योजना का उठा सकते हैं लाभ
इस योजना के तहत सरकार ने सरकार ने लाभार्थियों को 2 विकल्प दिए हैं. पहले विकल्प में1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में और 1,500 रुपये आरडी या एफडी खाते में जमा होंगे. वहीं, दूसरे विकल्प में पूरे के पूरे 2500 रुपये आरडी या एफडी खाते में जमा की जाएगी.
इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को ही मिलेगा. आवेदन के बाद सरकार डॉक्यूमेंट्स और पात्रता की जांच करेगी. वेरिफाई पूरा होने के बाद ही लाभ राशि जारी की जाएगी.
कैसे चेक करें आवेदन का स्टेटस?
अगर आपने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया है, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस की स्थिति देख सकते हैं.
- इसके लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल https://dly.delhi.gov.in/ पर जाएं.
- पोर्टल पर जाने के बाद Track Application ऑप्शन पर क्लिक करें.
- फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दर्द करें.
- इसके बाद अपनी डेट ऑफ बर्थ भरें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
- आप जैसे ही लॉगिन करते हैं, तो आवेदन का लेटेस्ट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके एप्लीकेशन एक्सेप्ट हुआ है या नहीं या फिर वेरिफिकेशन के लिए प्रोसेस में ही है.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। 1 अगस्त से पंजीकरण शुरू हो चुके हैं और रक्षाबंधन पर पहली किस्त खातों में भेजने का लक्ष्य है। यह योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को नई मजबूती देगी।… pic.twitter.com/9frE4crOA9
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) August 1, 2026
योजना का लाभ उठाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए पास?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए, जैसे-
- दिल्ली का वोटर आईडी
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो और साइन
- दिल्ली में 10 साल निवास का प्रमाण
- जन्म तिथि या आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
कौन महिलाएं इस योजना का उठा सकती हैं लाभ
योजना में आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जैसे-
- महिला दिल्ली की स्थाई निवासी हो
- दिल्ली में कम से कम 10 साल से रह रही हो.
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो.
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो.
- आवेदक या परिवार का कोई सदस्य टैक्सपेयर न हो.
- आधार कार्ड और दिल्ली वोटर आईडी होना जरूरी है.
- बैंक खाता सरकार की ओर से निर्धारित बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हो.
ये भी पढ़ें - Delhi Lakshmi Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपए, किसे नहीं मिलेगा फायदा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं