विज्ञापन

Delhi Lakshmi Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकती है पहली किस्त, ₹2,500 पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

Delhi Lakshmi Yojana Registration: दिल्ली लक्ष्मी योजना में 7 दिनों में 5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.

Delhi Lakshmi Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकती है पहली किस्त, ₹2,500 पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई
Delhi Lakshmi Yojana apply online: दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन (28 अगस्त) को जारी करने की तैयारी है.

दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इस योजना के शुरू होने के सिर्फ 7 दिनों में 5 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, 8 अगस्त तक 5,14,460 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि 2,18,728 आवेदन जमा हो चुके हैं. अब सरकार आवेदनों की जांच कर रही है और पात्र महिलाओं को पहली किस्त इसी महीने रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त को देने की तैयारी है.

दिल्ली लक्ष्मी योजना में हर महीने कितने रुपये मिलेंगे?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के दिल्ली बजट में ₹5,100 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

इस योजना के तहत लाभ लेने वाली महिलाओं के सामने पैसे पाने के दो ऑप्शन होंगे. 

  • पहले ऑप्शन में ₹1,000 CBDC वॉलेट के जरिए रोजमर्रा के खर्च के लिए दिए जाएंगे और बाकी ₹1,500 RD/FD में जमा होंगे. 
  • दूसरे ऑप्शन में पूरी ₹2,500 की रकम RD/FD में जमा की जाएगी.

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ किसे मिलेगा?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र आवेदन के समय 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए. 
  • साथ ही वह परिवार की सबसे बड़ी उम्र वाली महिला सदस्य होनी चाहिए.
  • परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 
  • महिला, उसके पति या उसके माता-पिता में से किसी एक का कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक का दिल्ली का रजिस्टर्ड वोटर होना भी जरूरी है.

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

  • परिवार की पिछले 12 महीने की बिजली खपत 2,400 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 
  • आवेदक को केंद्र या दिल्ली सरकार से कोई पेंशन या आर्थिक सहायता नहीं मिल रही होनी चाहिए.
  • आवेदक इनकम टैक्स पेयर या GST फाइलर नहीं होनी चाहिए. 
  • वह सरकारी कर्मचारी या किसी सार्वजनिक पद पर नहीं होनी चाहिए.
  • महिला या परिवार के किसी सदस्य के नाम चार पहिया वाहन भी नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक के तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड या आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए.

इसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य केंद्र या राज्य सरकार, PSU, सरकारी बोर्ड, स्थानीय निकाय या किसी सरकारी संगठन में नियमित या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी नहीं होना चाहिए.

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

आवेदन करते समय आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी, हाल की फोटो और MP/MLA का एंडोर्समेंट लेटर देना होगा.10 साल से दिल्ली में रहने का कोई एक प्रमाण भी देना होगा. इसके लिए दिल्ली वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल या गैस कनेक्शन का बिल/रसीद इस्तेमाल की जा सकती है.उम्र के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10वीं का सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज दिया जा सकता है.

Delhi Lakshmi Yojana के लिए ऑनलाइन कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं. 
  2. यहां Apply and Register विकल्प पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद आधार नंबर, नाम, जन्म तारीख और कैप्चा भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और अपनी पर्सनल डिटेल्स और आधार से जुड़ी जानकारी भरें.
  5. इसके बाद परिवार के सदस्यों की जानकारी, बैंक अकाउंट डिटेल्स, जरूरी डॉक्यूमेंट और साइन किया हुआ MP/MLA एंडोर्समेंट लेटर अपलोड करें. 
  6. पूरी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन सबमिट कर दें.

इस तरह देख सकते हैं लेटेस्ट स्टेटस

आवेदन जमा होने के बाद Acknowledgement Receipt डाउनलोड करके रख लें. एप्लिकेशन स्टेटस देखने के लिए पोर्टल पर Track Application ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्म तारीख और कैप्चा डालकर लॉगिन करें. जानकारी वेरिफाई होने के बाद स्क्रीन पर आवेदन का लेटेस्ट स्टेटस दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- DLC Submission Online: पेंशनर्स घर बैठे जमा कर दें जीवन प्रमाण पत्र, वरना अटक जाएगी पेंशन, ये है आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Lakshmi Yojana, Delhi Lakshmi Yojana Documents, Delhi Lakshmi Yojana Eligibility, Delhi Lakshmi Yojana Online Apply, Delhi Lakshmi Yojana Registration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com