विज्ञापन

सरकारी कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, दिल्ली सरकार ने तय की 23 सरकारी सेवाओं की डेडलाइन

दिल्ली सरकार ने 23 लाइसेंस, पंजीकरण और एनओसी से जुड़ी सरकारी सेवाओं के लिए तय डेडलाइन सुनिश्चित की है. इसके चलते अब नागरिकों और कारोबारियों को अनिश्चित वेटिंग और दफ्तरों के चक्कर से राहत मिलेगी.

सरकारी कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, दिल्ली सरकार ने तय की 23 सरकारी सेवाओं की डेडलाइन
दिल्ली सरकार ने तय की 23 सरकारी कामों के लिए डेडलाइन
Photo Credit: NDTV

दिल्ली में सरकारी कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. साथ ही लंबे समय का इंतजार भी नहीं होगा. मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लीविंग को नई गति देते हुए 23 लाइसेंस, पंजीकरण और एनओसी से जुड़ी सेवाओं के लिए तय डेडलाइन सुनिश्चित की है. इसके चलते अब नागरिकों और कारोबारियों को अनिश्चित वेटिंग और दफ्तरों के चक्कर से राहत मिलेगी. साथ ही पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को सशक्त करने वाला यह कदम दिल्ली को निवेश,व्यापार और रोजगार के लिए अधिक अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. आइए जानते हैं किस सरकारी सेवा के लिए कितने दिन की डेडलाइन तय की गई है.

1 दिन की डेडलाइन में पूरे होंगे ये सरकारी काम

  • दुकान और प्रतिष्ठान पंजीकरण
  • निर्माण सामग्री भंडारण की अनुमति

15 दिन की डेडलाइन में पूरे होंगे ये सरकारी काम

  • फैक्ट्री प्लान की मंजूरी
  • सीवर (नाली) कनेक्शन
  • फिल्म शूटिंग की अनुमति
  • बैटरी कचरा निस्तारण की अनुमति

21 दिन की डेडलाइन में पूरे होंगे ये सरकारी काम

  • कीटनाशक लाइसेंस
  • बिक्री पंजीकरण और बीज लाइसेंस

30 दिन की डेडलाइन में पूरे होंगे ये सरकारी काम

  • मोबाइल टावर लगाने की अनुमति

  • बार लाइसेंस
  • रेरा बिल्डर पंजीकरण
  • रेरा रियल एस्टेट एजेंट पंजीक

42 दिन की डेडलाइन में पूरे होंगे ये सरकारी काम

  • आईएमएफएल ब्रांड/लेबल पंजीकरण
  • एफएल ब्रांड/लेबल पंजीकरण

45 दिन की डेडलाइन में पूरे होंगे ये सरकारी काम

  • लीगल मेट्रोलॉजी रेजिस्ट्रेशन
  • रोड कटिंग परमिशन

60  दिन की डेडलाइन में पूरे होंगे ये सरकारी काम

  • बिजली मीटर / कनेक्शन समझौता
  • वॉटर एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन
  • एम्यूजमेंट पार्क की अनुमति
  • खाद्य व्यवसाय के लिए एनओसी
  • होटल पंजीकरण / संचालन की अनुमति
  • बूचड़खाना लाइसेंस
  • पेड़ काटने की अनुमति संबंधी निर्णय

यह भी पढ़ें: वाहन चालकों को नहीं पड़ेगा भटकना! अब एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर मिलेंगी पंचर-वाहन रिपेयर की सुविधाएं, जान लें काम की बात 

यह भी पढ़ें: लोक अदालत के भरोसे रहने वालों को बड़ा झटका, अब चालान को कोर्ट ले जाने से पहले भरनी होगी 50% रकम, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई को पंजाब की महिलाओं के खाते में आएंगे 4500 रुपये, जारी होगी 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त, जानें जरूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Goverenment, CM Rekha Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com