India's Best Athlete at the Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के अभियान ने कई हीरो दिए, जिसके कारण सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बहस छेड़ दी है. ग्लासगो में भारत का सबसे बेहतरीन एथलीट कौन था? इस सवाल पर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं और उन एथलीट को दावेदारी पेश कर रहे हैं जिनके परफॉर्मेंस ने भारत के फैन्स का दिल जीता है. कुछ फैंस ने धावक गुलवीर सिंह का समर्थन किया है, जिन्होंने ट्रैक पर इतिहास रचा और भारत के शानदार खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे. गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया. वह इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय धावक बने.

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह खिताब अस्मिता डे को मिलना चाहिए, जिन्होंने जूडो में भारत का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीतकर खेलों की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक को पूरा किया.


इसके अलावा ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में तेजस्विन शंकर के लिए भी फैन्स ने मजबूत तर्क दिए गए हैं. चोट की परेशानियों के बावजूद डेकाथलॉन में उनका शानदार ब्रॉन्ज मेडल उनकी बहुमुखी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दिखाता है. साथ ही, स्टार थ्रोअर नीरज चोपड़ा के साथ जैवलिन में यादगार मेडल जीतने के लिए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने वाले यश वीर सिंह की भी खूब तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है. बता दें की नीरज ने सिल्वर मेडल जीता तो वहीं, यश वीर सिंह को ब्रांन्ज मेडल मिला है.
दूसरी ओर मीराबाई चानू और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली शर्मिला धनकड़ को लेकर भी फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं, बॉक्सिंग में भारत को 7 गोल्ड मिले हैं. फैन्स सभी का ध्यान यहां पर भी ला रहे हैं. लोगों का मानना है कि

Photo Credit: X (formerly Twitter)
जैस्मिन लैंबोरिया ने इन खेलों में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक किया है. ग्लासगो 2026 में महिलाओं की 57 किग्रा बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतना कोई आसान काम नहीं है.
For me it's Gulveer Singh ! He got both silver & bronze in respective 10000 & 5000 meter races. It's never easy amongst those tall European & traditional Africans runners to finish Podium alongside them. He was the only individual runners who got us medal this CWG.
— Narendra Rawat (@narendrarawat96) August 2, 2026
🥊 World Champion → Commonwealth Champion → Flag Bearer
— Aasheesh Tiwarii (@AasheeshTiwarii) August 2, 2026
Jaismine Lamboria just completed one of the most complete performances of these Games.
Gold in the 57kg Women's Boxing at Glasgow 2026.
Unanimous decision over the defending champion.
And now she leads the entire Indian… pic.twitter.com/cJdtpTVCPu
I won't pick a single athlete as India's best performer at the CWG 2026.
— Nabangkur Paul (@NabangkurPaul) August 2, 2026
Many gold medallists were favourites in their respective events. Others, like Tejaswin Shankar, had to fight extremely hard even for a bronze medal.
Some were unlucky due to factors beyond their control,…
Gulveer Singh
— Pradeep Kumar (@Pradeep46756513) August 2, 2026
Silver in 10,000 m
Bronze in 5,000 m
This isn't that easy
Tough call bw Gulveer and TJ.
— Silly Point (@sillypoint9211) August 2, 2026
Gulveer singh,tejaswin shankar,.... tough tha ..but kar k dikhaya ❤️
— Neha shrivastava (@DrNeha2810) August 2, 2026
Tejaswin Shankar
— The Equity Voyage🇮🇳 (@TheEquityVoyage) August 2, 2026
ऐतिहासिक उपलब्धियों से लेकर शानदार प्रदर्शन तक, भारत ने ग्लासगो में कई यादगार पल देखे, कई खेलों में एथलीटों के शानदार प्रदर्शन के कारण, फैंस इस बात पर बंटे हुए हैं कि 'भारत के एथलीट ऑफ द गेम्स' का अनौपचारिक खिताब किसे मिलना चाहिए. हालांकि, एक बात पर कोई बहस नहीं है, ग्लासगो 2026 ने भारत के उभरते हुए खेल टैलेंट की गहराई को दिखाया है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट
- झंडू कुमार- मेन्स हैवीवेट पैरा, पावरलिफ्टिंग- ब्रॉन्ज़
- ऋषिकांत सिंह - मेन्स 60kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- मीराबाई चानू विमेंस - 48kg, वेटलिफ्टिंग - गोल्ड
- राजा मुथुपंडी - मेन्स 65kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- ज्ञानेश्वरी यादव - विमेंस 53kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- बिंद्यारानी देवी - विमेंस 58kg, वेटलिफ्टिंग - ब्रॉन्ज़
- शर्मिला धनखड़ - विमेंस शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - गोल्ड
- सर्वेश कुशारे - मेन्स हाई जंप, एथलेटिक्स - सिल्वर
- शिल्पा के. शायला - विमेंस शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- वल्लूरी अजय बाबू - मेन्स 79kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- हरजिंदर कौर - विमेंस 69kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- गुलवीर सिंह - मेन्स 10,000m, एथलेटिक्स - सिल्वर
- मुरली श्रीशंकर - मेन्स लॉन्ग जंप, एथलेटिक्स - सिल्वर
- दिलीप गावित - पुरुषों की 100m T47, पैरा एथलेटिक्स - गोल्ड
- मोहम्मद बेसिल - पुरुषों की 100m T47, पैरा एथलेटिक्स - सिल्वर
- लवप्रीत सिंह - पुरुषों की 110kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- सीमा कालीरमना - महिलाओं की डिस्कस थ्रो, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- अस्मिता डे - महिलाओं की 48kg, जूडो - गोल्ड
- हर्ष सिंह - पुरुषों की 60kg, जूडो - गोल्ड
- यामिनी मौर्य - महिलाओं की 57kg, जूडो - सिल्वर
- तेजस्विन शंकर - पुरुषों की डेकाथलॉन, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- यशवीर सिंह - पुरुषों की जेवलिन थ्रो, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- नीरज चोपड़ा - पुरुषों की जेवलिन थ्रो, एथलेटिक्स - सिल्वर
- प्रीति पवार - महिलाओं की 54kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- प्रवीण चित्रवेल - पुरुषों की ट्रिपल जंप, एथलेटिक्स - सिल्वर
- सेल्वा प्रभु - पुरुषों की ट्रिपल जंप, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- जैस्मिन लैम्बोरिया - महिलाओं की 57kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- जदुमणि सिंह - पुरुषों की 55kg, बॉक्सिंग - सिल्वर
- शुभम जुयाल - पुरुषों की शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - सिल्वर
- सोमन राणा - पुरुषों की शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - गोल्ड
- उन्नति शर्मा - महिलाओं की -63kg, जूडो - ब्रॉन्ज़
- साक्षी चौधरी - महिलाओं की 51kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- प्रिया घंघास - महिलाओं की 60kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- अरुंधति चौधरी - महिलाओं की 70kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- लवलीना बोरगोहेन - महिलाओं की 75kg, बॉक्सिंग - सिल्वर
- सचिन सिवाच - पुरुषों की 60kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- अंकुश पंघाल - पुरुषों की 80kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- नरेंद्र बेरवाल - पुरुषों की 90kg, बॉक्सिंग - सिल्वर
- गुलवीर सिंह - पुरुषों की 5000m, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज
ये भी पढ़ें- Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन
ये भी पढ़ें- ग्लासगो में टीम इंडिया की हुंकार- उम्मीद से बढ़कर जीते 39 पदक, कलाकारों ने 100वें साल की झलक दिखाकर जीता दिल!
ये भी पढ़ें- IND vs SL: एक बल्लेबाज ने मिस्ट्री बॉलिंग से सचिन को कर दिया था परेशान, रातभर सो नहीं पाए थे 'क्रिकेट के भगवान'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं