विज्ञापन

वाहन चालकों को नहीं पड़ेगा भटकना! अब एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर मिलेंगी पंचर-वाहन रिपेयर की सुविधाएं, जान लें काम की बात

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर स्थित वेसाइड अमेनिटीज के संचालकों को वाहन रिपेयर और पंक्चर रिपेयर सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इससे मकसद यात्रियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाना है.

वाहन चालकों को नहीं पड़ेगा भटकना! अब एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर मिलेंगी पंचर-वाहन रिपेयर की सुविधाएं, जान लें काम की बात
राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी पंक्चर-वाहन रिपेयर की सुविधाएं
Photo Credit: NDTV

एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब तक रास्ते में वाहन के पंचर या खराब होने पर लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी और मदद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था. लेकिव अब ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर स्थित वेसाइड अमेनिटीज (WSA) के संचालकों को वाहन मरम्मत (Vehicle Repair) और पंक्चर रिपेयर सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

सफर को आसान बनाने के लिए जरूरी कदम

राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर यात्रा को आसान बनाने के लिए NHAI की कंपनी एनएचएलएमएल ने एक अहम कदम उठाया है. कंपनी ने अपने क्षेत्रीय दफ्तरों से कहा है कि वे वेसाइड सुविधाओं पर जल्द से जल्द गाड़ियों की रिपेयर की दुकानें और पंचर ठीक करने की सुविधा शुरू करवाएं. इसका मकसद यह है कि रास्ते में खराब हुई गाड़ियों को जल्दी ठीक किया जा सके, लोगों को तुरंत मदद मिले, सड़क सुरक्षा बेहतर हो और यात्रियों का सफर आसान बने. NHAI के अनुसार, देश के कई राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़क किनारे मरम्मत और पंचर सेवाओं की आवश्यकता बढ़ गई है.

यात्रियों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं

एनएचएलएमएल पीपीपी मॉडल के तहत सड़क किनारे वे-साइड अमेनिटीज यानी आधुनिक सुविधाओं का नेटवर्क तैयार कर रहा है. पहले से हुए समझौतों के मुताबिक, हर सुविधा केंद्र (WSA) पर जरूरी सुविधाओं के अलावा और भी कई सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं. इनमें गाड़ियों की मरम्मत की दुकानें और पंचर ठीक करने की सुविधा भी शामिल है, जिन्हें इस व्यवस्था के तहत मंजूरी दी गई है.

मिल सकेंगी जरूरी सुविधाएं

वे-साइड अमेनिटीज को ऐसे एक ही जगह पर सभी जरूरी सेवाएं देने वाले केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोग और कमर्शियल वाहन चालक आसानी से जरूरी सुविधाएं पा सकें. इन सुविधाओं के से यात्रियों का सफर बेहतर होगा और लोगों को बिना रुकावट के सफर करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: लोक अदालत के भरोसे रहने वालों को बड़ा झटका, अब चालान को कोर्ट ले जाने से पहले भरनी होगी 50% रकम, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई को पंजाब की महिलाओं के खाते में आएंगे 4500 रुपये, जारी होगी 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त, जानें जरूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NHAI, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com