After PCM Career Option : अमूमन 12वीं में PCM लेने वाले स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग और खासतौर पर बीटेक (BTech) करने का ऑप्शन चुनते हैं. लेकिन अब टेक्नोलॉजी और डिजिटल बदलावों ने करियर ऑप्शन में बड़ा बदलाव ला दिया है. अब PCM से 12 वीं करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कई करियर ऑप्शंस मौजूद हैं. जिनकी पढ़ाई करके आप हाई पेइंग जॉब पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं 12वीं फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ से पास होने के बाद आप बीटेक के अलावा और क्या-क्या कर सकते हैं.
12 वीं के बाद ये हैं करियर ऑप्शंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डाटा साइंस (Data Science), साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security), रोबोटिक्स (Robotics), स्पेस टेक्नोलॉजी (Space Technology), एविएशन (Aviation), मर्चेंट ( Merchant Navy) और मैनेजमेंट (Management) जैसे ऑप्शंस हैं.
AI और मशिन लर्निंग फिल्ड जॉब ऑप्शन
बता दें कि AI और मशिन लर्निंग (Machine Learning) सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में शामिल होंगे. बीटेक एआई एंड मशीन लर्निंग ( BTech AI & Machine Learning) करने वाले छात्र एआई इंजीनियर (AI Engineer), मशीन लर्निंग (Machine Learning Engineer) और आटोमेशन ( Automation Expert) जैसी भूमिकाओं में करियर बना सकते हैं.
डेटा साइंस जॉब ऑप्शन
वहीं, डेटा साइंस (Data Science) और (Data Analytics) एक्सपर्ट्स की आईटी (IT), बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और फाइनेंस सेक्टर में हाई डिमांड है.
Cyber Security जॉब ऑप्शन
साइबर हमलों के बढ़ते खतरे के बीच बड़ी कंपनियों में साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
रोबोटिक्स में जॉब ऑप्शन
रोबोटिक्स (Robotics) और स्पेस टेक्नोलॉजी (Space Technology) भी अट्रैक्टिव ऑप्शंस बनकर उभरे हैं. ISRO के अलावा कई प्राइवेट स्पेस कंपनियां भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं.
रिसर्च और साइंस में जॉब ऑप्शन
जो स्टूडेंट्स रिसर्च और साइंस में रुचि रखते हैं, उनके लिए IISER और NISER जैसे संस्थानों से BS-MS प्रोग्राम एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. Quantum Computing, Astrophysics, Mathematics और Statistics जैसे फिल्ड में आपके लिए ऑप्शंस बहुत हैं.
Aviation सेक्टर में है नौकरी
वहीं, Aviation सेक्टर में कमर्शियल पायलट (Commercial Pilot) बनने का सपना देखने वाले छात्र DGCA-अप्रूव्ड फ्लाइंग स्कूलों से ट्रेनिंग लेकर इस फिल्ड में नौकरी पा सकते हैं.
मर्चेंट नेव (Merchant Navy) में भी करियर बना सकते हैं, जहां BSc Nautical Science या Marine Engineering के जरिए अच्छी शुरुआत की जा सकती है.
ये भी हैं ऑप्शंस
देश सेवा का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए NDA और TES (Technical Entry Scheme) जैसे ऑप्शन हैं. इसके अलावा आप आर्किटेक्चर (Architecture), प्रोडक्ट डिजाइन (Product Design), UI/UX Design, Actuarial Science और IPMAT के जरिए मैनेजमेंट फिल्म में भी करियर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- NEET Scam Alert: पैसा दो, AIIMS में सीट लो! NEET काउंसलिंग से पहले फर्जी एजेंट्स से रहें सावधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं