- मुंबई में हुई अच्छी बारिश से शहर को पानी सप्लाई करने वाली 7 झीलें 90 प्रतिशत तक भर चुकी हैं.
- हालांकि BMC की तरफ से पानी की सप्लाई में 10 प्रतिशत की कटौती की जा रही है. लेकिन इसे अभी हटाया नहीं जाएगा.
- BMC का कहना है सिंतबर के बाद पानी की सप्लाई सुचारू रुप से होगी. 100 प्रतिशत झीलें भरने का इंतजार है.
मुंबई में पिछले एक हफ्ते में झमाझम बारिश मुंबईवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. क्योंकि शहर को पानी की सप्लाई करने वाली सात झीलों का कुल जलस्तर 90 प्रतिशत से ज्यादा भर गया है. इसके बावजूद भी मुंबई महानगरपालिका यानि BMC शहर में फिलहाल लागू पानी की 10 प्रतिशत कटौती को तुरंत हटाने की संभावना में नहीं है. बताया जा रहा है कि सिंतबर के आखिरी तक ही यह रोक हट सकती है. फिलहाल पानी की सप्लाई अभी कम ही रहेगी. लेकिन मुंबई के लोगों के लिए यह अच्छी खबर हैं, क्योंकि भविष्य में पानी की कमी नहीं रहने की संभावना ज्यादा रहेगी.
मुंबई में सिंतबर तक जारी रहेगी कटौती
बृहन्मुंबई नगर निगम BMC के अधिकारियों ने साफ किया है कि जब तक सभी सात जलाशय अपनी पूरी क्षमता 100 प्रतिशत तक नहीं भर जाते, तब तक पानी की कटौती वापस नहीं ली जाएगी. लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सात झीलों में से चार तुलसी, विहार, तानसा और मोदक सागर पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो हो रही हैं. इन जलाशयों में इस समय लगभग 13.03 लाख मिलियन लीटर पानी जमा हो चुका है. हालांकि मुंबई को सबसे ज्यादा पानी की आपूर्ति करने वाले दो सबसे बड़े जलाशय भाटसा और अपर वैतरणा अभी भी शत-प्रतिशत नहीं भरे हैं. चूंकि शहर की सालभर की प्यास इन्हीं बड़े जलाशयों पर निर्भर करती है, इसलिए बीएमसी सावधानी से आगे बढ़ रही है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुंबई की सातों झीलों में जलस्तर का प्रतिशत.
- मोडक सागर: 100.00 प्रतिशत
- विहार: 100.00 प्रतिशत
- तुलसी: 100.00 प्रतिशत
- तानसा: 99.58 प्रतिशत
- मिडल वैतरणा: 92.15 प्रतिशत
- भातसा: 88.43 प्रतिशत
- अप्पर वैतरणा: 80.14 प्रतिशत
झीलों में पानी का स्तर संतोषजनक होने के बावजूद, महानगरपालिका वर्तमान में जारी पानी की कटौती को तुरंत वापस लेने के मूड में नहीं है. प्रशासन का कहना है कि वे आगामी कुछ हफ्तों में होने वाली बारिश, झीलों में पानी की आवक और अगले पूरे साल के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता का सटीक अनुमान लगाने के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे. यही कारण है कि झीलों के भरने के बाद भी बीएमसी कुछ समय तक 'वेट एंड वॉच' की नीति अपनाएगी.
इनपुट-देवेंद्र कोल्हटकर
ये भी पढे़ंः भारत में कचरा कहीं भी फेंकते हैं, विदेशों में रूल फॉलो करते हैं... बॉम्बे HC लोगों की गंदगी वाली आदत से नाराज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं