ChatGPT Caricature Trend: सोशल मीडिया पर एक नया AI ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ChatGPT की मदद से अपनी Caricature यानी मजेदार कार्टून जैसी तस्वीर बनवा रहे हैं. खासतौर पर Instagram पर यह ट्रेंड काफी पॉपुलर हो चुका है. इस ट्रेंड की खास बात यह है कि ChatGPT आपकी पुरानी बातचीत और जानकारी (Memory फीचर) का इस्तेमाल करके आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से इमेज तैयार करता है, जिससे रिजल्ट और भी ज्यादा पर्सनल और मजेदार हो जाता है.
अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें.
ChatGPT से अपनी Caricature कैसे बनाएं?
स्टेप 1- सबसे पहले ChatGPT ऐप या वेबसाइट खोलें. अगर आप फ्री यूजर हैं, तो इमेज जनरेट होने में थोड़ा समय लग सकता है.
स्टेप 2- ऐप पर एक नया चैट खोलें और नीचे दिया गया प्रॉम्प्ट टाइप करें-
'Create a caricature of me and my job based on everything you know about me.'
स्टेप 3- इसके बाद ChatGPT आपसे आपकी फोटो अपलोड करने को कह सकता है. एक साफ सेल्फी या ऐसी फोटो अपलोड करें, जिसमें चेहरा साफ दिख रहा हो. इससे AI आपके चेहरे के फीचर्स जैसे चश्मा, दाढ़ी, हेयर स्टाइल आदि को बेहतर तरीके से समझ पाता है.
स्टेप 4- ChatGPT का Memory फीचर आपकी पिछली बातचीत से आपकी हॉबी, काम और आदतों की जानकारी लेता है. इसी आधार पर वह बैकग्राउंड और स्टाइल तय करता है. इसलिए हर यूजर की Caricature थोड़ी अलग और यूनिक होती है.
ये प्रॉम्प्ट भी कर सकते हैं ट्राईCaricature बनवाने के बाद आप कुछ अलग प्रॉम्प्ट डालकर भी अपनी फोटो बनवा सकते हैं. जैसे-
Inside My Brain-
'Generate a hyper-detailed photograph of what you imagine my desk looks like right now. Fill it with clues about my job and my bad habits.'
Future Predictor-
'Create a retro-futuristic 1950s magazine cover illustration predicting what my life will look like in the year 2050.'
Spirit Animal-
'Create a hybrid creature that is my spirit animal, based on my job and lifestyle.'
इस तरह आप भी बड़ी ही आसानी से अपना Caricature फोटो बनाकर इस नए ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं