विज्ञापन

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी या पब्लिसिटी का तमाशा! 24 से 28 फरवरी तक यूं कैश कराया रिश्ता

रश्मिमाका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की. इस शादी के बाद से ये कपल लगातार सुर्खियों में हैं. पहले शादी और इसके बाद इनके दो प्रोजेक्ट चर्चा में आ गए.

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी या पब्लिसिटी का तमाशा! 24 से 28 फरवरी तक यूं कैश कराया रिश्ता
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को शादी की
Social Media
नई दिल्ली:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हो चुकी है. इस शादी को इतने खतरनाक तरीके से सीक्रेट रखा गया था कि परिंदा भी पर ना मार सके. हुआ भी कुछ ऐसा ही फैन्स एक झलक को तरसते रह गए. एक एक सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर बनाए रखी लेकिन फोटो देखने तो मिली तब जब रश्मिका और विजय ने खुद अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की. चलिए ये बात तो समझ आती है कि वे अपनी पहली झलक को एक्सक्लूसिव रखना चाह रहे थे लेकिन शादी के बाद जो सिलसिला शुरू हुआ है वह कुछ  समझ नहीं आ रहा. शादी के अगले दिन ही इस कपल की आने वाली फिल्म राणा बाली का पोस्ट शेयर किया गया. इसके बाद गाने ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

यह भी पढ़ें: दुबई में मिसाइलों के धमाके और खतरे के सायरन से 'हाउसफुल' एक्ट्रेस की उड़ी नींद, बोलीं- पता नहीं आगे क्या होगा

अभी शादी की तस्वीरों पर चर्चा गर्म थी तो मौके पर चौका मारते हुए मेकर्स ने अपनी आने वाली फिल्म का तीर छोड़ दिया. इसे परफेक्ट मार्केटिंग ना कहा जाए तो क्या? बात केवल इतने तक ही नहीं रही एक क्लोदिंग ब्रैंड ने भी अपना नया ऐड लॉन्च करने के लिए यही मौका चुना. एक तरफ विजय और रश्मिका की शादी हुई दूसरी तरफ तपाक से ऐड लॉन्च हो गया. ऐसे में फैन्स वीडियो को रश्मिका और विजय की वेडिंग फिल्म भी कहने लगे. अब आप ही बताइए क्या इससे पहले किसीने अपनी शादी को इस तरह कैश करवाया है. इसे आप इस न्यूली वेड कपल की शानदार प्लानिंग भी कह सकते हैं और कम्पनियों और फिल्म मेकर्स की कड़क स्ट्रैटेजी भी.

Latest and Breaking News on NDTV

4 मार्च को है वेडिंग रिसेप्शन शामिल होने के लिए रखी गई एक शर्त

बता दें कि 4 मार्च यानी कि बुधवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी की एक शानदार पार्टी देने वाले हैं. ये रिसेप्शन हैदराबाद में होटल ताज कृष्णा में होने वाला है. पार्टी शाम 7 बजे से शुरू होगी और इसका एक खास नियम भी है. नियम ये कि पार्टी में एंट्री लेने के लिए आपके पास इन्विटेशन कार्ड होना जरूरी है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये सब सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जा रहा है.

शादी की खुशी में बांटी मिठाइयां

26 फरवरी को शादी के बाद विजय और रश्मिका ने 22 शहरों में मिठाइयां बंटवाई. इनमें हैदराबाद, महबूबनगर, करीमनगर, दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, अहमदाबाद, भोपाल, मुंबई, जयपुर, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, पुट्टपर्थी, कोच्ची, मैसूर, कूर्ग, बैंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, पुद्दुचेरी, बिहार शामिल हैं. मिठाई बांटने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और फैन्स इस कपल को खूब बधाई और प्यार दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड शो में घोड़ा दौड़ाने लगे अक्षय कुमार, लाइमलाइट लूटने के लिए हर करतब दिखा रहे खिलाड़ी कुमार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Wedding, Rashmika Mandanna Instagram, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Wedding, Manyavar Video, Manyavar Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Wedding Photo, Rashmika Mandanna Hit Movies, Rashmika Mandanna Blockbuster Movies, Rashmika Mandanna Affair, Rashmika Mandanna Debut, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Photo, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Wedding Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com