विज्ञापन

Business Idea: घर बैठे शुरू करें कृषि से जुड़ा ये बिजनेस, कम खर्च में होगी खूब कमाई, जानिए

Agriculture Business at Home: आज के समय में खाने में ज्यादा केमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है, जिससे हमारा भोजन धीरे-धीरे हानिकारक होता जा रहा है. इसी वजह से पूरे दुनिया में किसान जैविक यानी ऑर्गेनिक खेती की ओर लौट रहे हैं. ऐसे में जैविक खेती के लिए केंचुआ खाद यानी वर्मीकम्पोस्ट के व्यवसाय से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Business Idea: घर बैठे शुरू करें कृषि से जुड़ा ये बिजनेस, कम खर्च में होगी खूब कमाई, जानिए
जैविक खेती का बिजनेस
file photo

आज के समय में हर कोई पैसे कमाना चाहता है और इसके लिए लोग हर तरह की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन मेहनत करने के बाद भी कमाई की कोई गारंटी नहीं है. नौकरियों की कमी है और नौकरी चाहने वालों की संख्या ज्यादा है. ऐसे में कमाई करना और भी मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन एक तरीका है जिससे आप बिना नौकरी के भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. अपना खुद का छोटा बिजनेस शुरू करके. इससे आप हर महीने अच्छी आय कमा सकते हैं और सालभर में कई लाख रुपये भी कमा सकते हैं. दरअसल, आजकल खेती से जुड़े बिजनेस यानी एग्रीबिजनेस बहुत फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर QR कोड से एंट्री, AI कैमरों से निगरानी, जानिए कैसे बदल जाएगा रेलवे का चेकिंग सिस्टम

क्यों बढ़ रही है जैविक खेती की मांग?

आज के समय में खाने में ज्यादा केमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है, जिससे हमारा भोजन धीरे-धीरे हानिकारक होता जा रहा है. इसी वजह से पूरे दुनिया में किसान जैविक यानी ऑर्गेनिक खेती की ओर लौट रहे हैं. आप भी इस क्षेत्र में कदम रखकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसे कम इनकम में ज्यादा पैसा कमा सकते हैं.

वर्मी-कम्पोस्ट का बिजनेस

वर्मी-कम्पोस्ट यानी केंचुए की मदद से तैयार की गई जैविक खाद. यह खाद खेतों में बहुत उपयोगी होती है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. इस बिजनेस में निवेश कम, मुनाफा ज्यादा है और इसे कम जगह में भी शुरू किया जा सकता है. इससे साल भर आय मिलती है. इसलिए यह बिज़नेस आज के समय में आपकी कमाई बढ़ाने का अच्छा अवसर बन सकता है.

क्या चाहिए शुरू करने के लिए?

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ थोड़ी-सी खुली जगह, जहां बारिश का पानी न भरता हो. गाय या भैंस का गोबर, केंचुए (प्रजाति: Eisenia Foetida / Red Wigglers), प्लास्टिक शीट और ढकने के लिए घास या पुआल आदि. बस इतना सेटअप बनते ही केंचुए आगे का सारा काम अपने आप कर देते हैं. आपको इसके लिए दिन-रात मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.

एक बार निवेश, फिर लगातार कमाई

इस बिजनेस के लिए बहुत बड़ा निवेश नहीं चाहिए. आप इसे सिर्फ 50,000-60,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं. सबसे बड़ा खर्च केंचुओं की खरीद पर आता है, जो बाजार में ये लगभग 1,000–1,200 रुपये प्रति किलो मिलते हैं. केंचुओं की खासियत है कि ये बहुत तेजी से बढ़ते हैं और लगभग 3 महीने में इनकी संख्या दोगुनी हो जाती है. इस वजह से आपका उत्पादन भी जल्दी बढ़ जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com