विज्ञापन

बिहार में आंधी-तूफान से बर्बाद हुए फसलों का मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आंधी-तूफान और बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बेमौसम बारिश से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. किसानों की कई एकड़ खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है.

बिहार में आंधी-तूफान से बर्बाद हुए फसलों का मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कृषि मंत्री रामकृपाल यादव
Bihar News:

बिहार में बीते दो दिनों से भीषण आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है, जिससे किसानों की कम टूट गई है. प्रदेश में कई जिलों में गेंहू की खेती हुई और फसल पूरी तरह से पकने को तैयार है. लेकिन इस बीच आंधी-तूफान और बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बेमौसम बारिश से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. किसानों की कई एकड़ खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है. इस बीच बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव आज हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है.

हाजीपुर में आयोजित एक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार किसानों के दर्द को समझती है.

विशेष कमेटी नुकसान का आकलन कर रही

प्रदेश में हाल ही में आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर मंत्री जी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया कि कई जिलों में फसलों और संपत्ति को जो क्षति पहुंची है, उसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं. एक विशेष कमेटी नुकसान का आकलन कर रही है. उन्होंने पीड़ित किसानों को भरोसा दिलाया कि नीतीश सरकार जल्द ही उचित मुआवजे की व्यवस्था करने जा रही है और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.

संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश 

पिछले दो दिनों में आई आंधी और तूफान से बिहार के कई जिलों में फसलें बर्बाद हुई हैं. हमने विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत खेतों में जाकर नुकसान का सटीक आकलन (सर्वे) करें. जैसे ही रिपोर्ट आएगी, मुआवजे की राशि घोषित कर दी जाएगी और इसे जल्द से जल्द किसानों के खातों में भेजा जाएगा.

मंत्री ने स्पष्ट किया कि नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है ताकि किसी भी पीड़ित किसान को राहत से वंचित न रहना पड़े. बहरहाल हाजीपुर में मंत्री जी के इस बयान के बाद किसानों में मुआवजे की उम्मीद जगी है, और राहत की सांस ली है. देखना यह है कि किसानों को मुआवजा समय पर मिलता है या फिर इसके लिए भी गुहार लगानी होगी.

य़ह भी पढ़ेंः पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को म‍िलेगा मुफ्त स‍िलेंडर, सांसद पप्‍पू यादव का बड़ा ऐलान

लेखक के बारे में
img
कौशल किशोर पाठक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crop Compensation In Bihar, Ram Kripal Yadav, Bihar Agriculture Minister, Bihar Rain Strom, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com