विज्ञापन

दिवाली-छठ पर अमृतसर से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन, पंजाब-हरियाणा, यूपी और बिहार में 21 स्टॉपेज

19-20 अक्टूबर से अमृतसर-छपरा-अमृतसर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में काफी मदद होगी.

दिवाली-छठ पर अमृतसर से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन, पंजाब-हरियाणा, यूपी और बिहार में 21 स्टॉपेज
अमृतसर छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है.
  • अमृतसर से छपरा के बीच 21 स्टेशनों पर रुकेगी.
  • त्योहार पर चार राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा.

आगामी दिवाली-छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक और अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन नंबर 04638/04637 अमृतसर-छपरा-अमृतसर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. जो कुल 7 फेरे लेगा. इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में काफी मदद होगी.

ट्रेन नंबर 04638 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन 19 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से संचालित होगी.

ट्रेन नंबर 04637 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन वापसी में 20 अक्टूबर 2026 से 01 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से चलेगी.

ट्रेन नंबर 04638 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन का रूट

अमृतसर प्रस्थान- 19:40 बजे
ब्यास- 20:13/20:15 बजे
जालंधर सिटी- 20:50/20:55 बजे
फगवाड़ा- 21:13/21:15 बजे
ढंडारी कलां- 22:10/22:15 बजे
सरहिन्द- 23:03/23:05 बजे
राजपुरा- 23:28/23:30 बजे
अम्बाला कैंट- 00:45/00:50 बजे
यमुनानगर जगाधरी- 01:42/01:44 बजे
सहारनपुर- 02:10/02:15 बजे
मुरादाबाद- 05:48/05:53 बजे
बरेली- 07:13/07:15 बजे
शाहजहांपुर- 08:16/08:18 बजे
सीतापुर- 10:35/10:45 बजे
गोंडा- 13:30/13:35 बजे
गोरखपुर जं.- 16:10/16:20 बजे
कप्तानगं- 17:03/17:05 बजे
पडरौना- 17:35/17:37 बजे
तमकुही रोड- 18:08/18:10 बजे
थावे- 18:50/18:55 बजे
सीवान- 19:35/19:40 बजे
एकमा- 20:10/20:12 बजे
छपरा - 20:45 बजे

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन नंबर 04637 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का रूट

छपरा प्रस्थान- 22:15 बजे
एकमा- 22:45/22:47 बजे
सीवान- 23:10/23:15 बजे
थावे- 23:50/23:55 बजे
तमकुही रोड- 00:30/00:32 बजे
पडरौना- 00:58/01:00 बजे
कप्तानगंज- 01:30/01:32 बजे
गोरखपुर जं.- 02:15/02:25 बजे
गोंडा- 04:55/05:00 बजे
सीतापुर- 08:20/08:30 बजे
शाहजहांपुर- 10:25/10:27 बजे
बरेली- 11:25/11:27 बजे
मुरादाबाद- 13:00/13:10 बजे
सहारनपुर- 17:05/17:10 बजे
यमुनानगर जगाधरी- 17:40/17:42 बजे
अम्बाला कैंट- 19:20/19:30 बजे
राजपुरा- 19:53/19:55 बजे
सरहिन्द- 20:18/20:20 बजे
ढंडारी कलां- 21:15/21:20 बजे
फगवाड़ा- 22:10/22:12 बजे
जालंधर सिटी- 22:25/22:50 बजे
ब्यास- 23:28/23:30 बजे
अमृतसर जं.- 00:20 बजे

ट्रेन नंबर 04638/04637 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन में 8 स्लीपर रिजर्वेशन कोच, 11 जनरल कोच, 2 LSLRD कोच होंगे.

यह भी पढ़ें | क्या रेलवे की स्पेशल ट्रेनों में भी मिलता है तत्काल टिकट? जानिए बुकिंग के नियम और समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Special Train, Punjab Bihar Train, Indian Railway, Diwali Special Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com