- बेंगलुरु से गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी.
- 15 नवंबर से नियमित रूप से संचालित होगी.
- नवंबर महीने में तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई.
बेंगलुरु के यशवंतपुर से गोवा के मड़गांव के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही. नई बेंगलुरु-मंगलुरु-मड़गांव वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है. 13 नवंबर को पीएम मोदी नवंबर में तीसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं बेंगलुरु से गोवा वंदे भारत ट्रेन 15 नवंबर से नियमित रूप से संचालित होगी. दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) जोन द्वारा संचालित यह वंदे भारत एक्सप्रेस उडुपी से मडगांव तक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस से गुजरेगी. यह ट्रेन करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय कर बेंगलुरु, कर्नाटक के तटीय इलाकों और गोवा के बीच कनेक्टिविटी बनाएगी. ट्रेन के टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है.
बता दें नवंबर महीने में तीसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है. इससे पहले वाराणसी से दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और मुंबई से बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर को 8 नवंबर को शुरू किया गया था. अब 13 नवंबर को बेंगलुरु से गोवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू किया जा रहा है.
बेंगलुरु से गोवा वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
26655/26656 बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएगी. ट्रेन नंबर 26655 यशवंतपुर से मडगांव वंदे भारत यशवंतपुर जंक्शन से सुबह 7:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 8:55 बजे मड़गांव पहुंचेगी. यह सेवा बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी. वहीं ट्रेन नंबर 26656 मड़गांव से यशवंतपुर वंदे भारत वापसी में मड़गांव से सुबह 8:20 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:15 बजे यशवंतपुर जंक्शन पहुंचेगी. यह सेवा गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी. यह ट्रेन यशवंतपुर से मडगांव के बीच 12 स्टेशनों पर रुकने वाली है.

बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन का किराया
मड़गांव- एसी चेयर कार 2200 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 3865 रुपये
कारवार- एसी चेयर कार 2120 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 3720 रुपये
मुरुडेश्वर- एसी चेयर कार 1720 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 3100 रुपये
बयंदूर- एसी चेयर कार 1665 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2995 रुपये
कुंडापुरा- एसी चेयर कार 1590 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2850 रुपये
उडुपी- एसी चेयर कार 1510 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2660 रुपये
मंगलुरु जंक्शन- एसी चेयर कार 1315 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2305 रुपये
कबाका पुत्तुर- एसी चेयर कार 1235 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2140 रुपये
सुब्रह्मण्य रोड- एसी चेयर कार 1170 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 2020 रुपये
सकलेशपुर- एसी चेयर कार 765रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 1410 रुपये
हासन- एसी चेयर कार 685 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 1255 रुपये
श्रवणबेलगोला- एसी चेयर कार 615 रुपये, एग्जीक्यूटिव एसी 1115 रुपये
यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं. IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या 'Rail Connect' और 'RailOne' मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-टिकट बुक किए जा सकते हैं. इसके अलावा यात्री रेलवे स्टेशनों पर बने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर जाकर भी टिकट ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें | ट्रेनों में खत्म होगा RAC टिकट! रेलवे कर रहा बदलाव की तैयारी, एक सीट पर 2 यात्री और पूरा किराया नहीं देना होगा
यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर में तत्काल, RAC और वेटिंग टिकट का कॉन्सेप्ट नहीं, कैंसिलेशन पर कितना होगा रिफंड यह भी जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं