बहुत से लोग Aadhaar Card को सुरक्षित रखने के लिए इसे प्लास्टिक या पीवीसी के कार्ड पर प्रिंट करवाते हैं. हम अकसर अपना आधार कार्ड खुले बाजार में प्रिंट करवाते हैं, और अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप नया अपडेट जान लें. जैसाकि आप जानते हैं कि आधार कार्ड पहचान के लिए सबसे अहम और जरूरी दस्तावेज है. ऐसे में इससे जुड़ी हर जानकारी भी बहुत ही अहम है. आधार कार्ड (Aadhaar Card) को जारी करने वाले संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार प्लास्टिक या पीवीसी शीट पर ओपन मार्केट में प्रिंट करवाए गए आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे. आप कहीं भी आइडेंटिफिकेशन के लिए इन कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते.
मार्केट में छपवाए आधार कार्ड सुरक्षित नहीं
UIDAI की ओर से कहा जा रहा है कि मार्केट में प्रिंट कराए गए प्लास्टिक या पीवीसी आधार कार्ड में कई सारे सिक्योरिटी फीचर्स नहीं होते हैं. ऐसे में अच्छा होगा कि आप ये कार्ड इस्तेमाल न करें. ये आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. अच्छी बात है कि UIDAI घर बैठे प्राधिकरण से छपे PVC Aadhaar Card को ऑर्डर देने का ऑप्शन दे रही है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
वोटर ID को आधार कार्ड के साथ लिंक करना होगा जरूरी, जानें कैसे करना होगा- Guide
ऐसे बनवाएं PVC Aadhaar Card
अगर आप प्लास्टिक या PVC का आधार कार्ड लेना हैं तो आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे लेकर ऑर्डर कर सकते हैं. uidai.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है. आपको इस कार्ड के लिए 50 रुपए की फीस देनी होगी और आपके पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए कार्ड भेज दिया जाता है. इस Card में आपकी आधार डिटेल के अलावा QR Code भी होता है. इसके अतिरिक्त होलोग्राम, Guilloche पैटर्न जैसे कई सिक्योरिटी फीचर और डेमोग्राफिक डिटेल भी होती है.
Digital Aadhaar Card की सुविधा
सबसे बढ़िया बात है कि आपका डिजिटल आधार कार्ड भी मान्य होता है. और आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे यूज कर सकते हैं. आप अपने मोबाइल में mAadhaar App डाउनलोड करके अपना Digital Aadhaar Card डाउनलोड कर सकते हैं, ये आधार कार्ड भी मान्य हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं