विज्ञापन

Sooran Ki Sabji: घर पर बनाएं हलवाई जैसी मसालेदार सूरन की सब्जी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जान लें आसान रेसिपी

अगर आप रोजाना की सब्जियों से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो हलवाई जैसी मसालेदार सूरन की सब्जी एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. इसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

Sooran Ki Sabji: घर पर बनाएं हलवाई जैसी मसालेदार सूरन की सब्जी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जान लें आसान रेसिपी
सूरन की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी
Photo Credit: NDTV

Suran Ki Sabji Banane ka Tarika: सब्जियां तो आपने कई तरह की खाई होंगी, लेकिन अगर एक बार हलवाई स्टाइल जमीकंद जिसे सूरन भी कहा जाता है उसकी मसालेदार सब्जी चख ली, तो इसका स्वाद लंबे समय तक याद रहेगा. बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम सूरन की सब्जी अपने खास मसालों और चटपटे स्वाद की वजह से बेहद पसंद की जाती है. खास बात ये है कि सूरन की सब्जी स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता से भी भरपूर होती है. अक्सर शादी-ब्याह, भोज और हलवाई की दुकानों पर मिलने वाली सूरन की सब्जी का स्वाद घर में वैसा नहीं आ पाता, लेकिन सही मसालों और आसान तरीके से आप बिल्कुल वैसी ही लाजवाब सब्जी तैयार की जा सकती है. इसका तीखा, मसालेदार और हल्का खट्टा स्वाद रोटी, पराठे या पूरी के साथ खाने का मजा दोगुना कर देता है. 

अगर आप रोजाना की सब्जियों से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो हलवाई जैसी मसालेदार सूरन की सब्जी एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यकीन मानिए, इसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए जानते हैं हलवाई स्टाइल सूरन की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें; World's Best Omelette: शेफ रणवीर बरार की इस ट्रिक से बनाएं ऐसा जायकेदार ऑमलेट, स्वाद के आगे भूल जाएंगे बाहर का खाना

सूरन की सब्जी बनाने के ल‍िए जरूरी सामग्री

  • 300 ग्राम  जमीकंद 
  • 3  टमाटर 
  • 2 - 3 हरी मिर्ची 
  • 1 छोटी कटा हुआ अदरक 
  • 1/4 कप दही 
  • 4 बड़े चमच्च तेल 
  • आधा छोटा चम्मच जरा 
  • एक चुटकी हींग 
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी 
  • थोड़ा मेथी दाना 
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 4 प्याज 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 4 टमाटर की प्यूरी
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा निम्बू 
  • गरम मसाला 
  • कटा हरा धनिया
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं हलवाई जैसी सूरन की सब्जी?

सबसे पहले सूरन को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर पानी में अच्छे से धो लें. इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और सूरन के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तल लें. फिर इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख दें. सबसे पहले हल्का मसाला भुनने के लिए एक पेन में 3 बड़े चमच्च तेल, 4 कटी प्याज, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच हल्दी, 6-7 लहसुन की काली और आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भून लें.

अब मिक्सी में  1 छोटी कटा हुआ अदरक, 4 टमाटर , 3-4 से हरी मिर्ची और थोड़ा पानी डाल कर इसकी प्यूरी तैयार कर लें. मसाले भुनने के बाद टमाटर की प्यूरी डालके हल्की धीमी आंच पे भुनने दें. फिर ऊपर से एक छोटी चमच्च देगी लाल मिर्च डालें.

अब इसमें 1 टुकड़ा दाल चीनी, आधी बड़ी इलाइची, 2 लौंग, 4 काली मिर्च जैसे हल्के खड़े मसाले डालें. जब मसाला अच्छे से भून जाए तो ऊपर से 1/4 कप दही इसमें डाल कर 1 मिनट तक भून लें. दही से सब्जी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. 

मसाले भूनने के बाद इसमें 1 कप पानी डालें .अब ऊपर से  हल्का नमक नमक ऐड करे. फिर इसमें जिमीकंद को डालें और 8 से 10 मिनट तक अच्छे से पकने दें और ऊपर से आधा नींबू डाल लें. इससे इसका टेस्ट और भी अच्छा स्वादिष्ट हो जाएगा. इस तरह आपकी मसालेदार सूरन की सब्जी तैयार हो जाएगी.

सूरन काटने से पहले इस बात का रखें ध्यान

सूरन काटते समय हाथों में कई लोगों को खुजली महसूस होती है. ऐसे में इससे बचने के लिए पहले हाथों में सरसों का तेल लगा लें. काटने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें.

प्रस्तुति : जतिन 

यह भी पढ़ें: चाय में सबसे पहले क्या डालें पत्ती, चीनी या दूध? 90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, जानिए चाय बनाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suran Ki Sabji Kaise Banate Hai, Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com