आईआरसीटीसी ने भगवान शिव के भक्तों के लिए 'सप्त ज्योतिर्लिंगा दर्शन यात्रा' की शुरुआत कर दी है. अब शिव भक्त इस सावन धार्मिक टूर पैकेज के जरिए 10 रात और 11 दिन देश के 7 जाने मानें ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे. इस यात्रा की शुरुआत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से होगी, जिसमें रहने,खाने और घूमने की सुविधा पूरे पैकेज में शामिल है.
यात्रा कब से शुरू होगी
जानकारी के अनुसार, यह यात्रा विशेष रूप से 25 सिंतरबर को साम 6 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से शुरू होगी. बता दें कि 5 अक्टूबर को यात्रा वापस दिल्ली पहुंचेगी. इस सफर के दौरान शिव भक्त महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे. इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मिणी देवी मंदिर, बेट द्वारका, भालका तीर्थ, पंचवटी और एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का भी भ्रमण कर सकते है. यह सभी पैकेज में शामिल है.
यात्रा का कितना होगा किराया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी ने यात्रा के लिए तीन अलग कैटेगरी तैयार की है. पहले एसी फर्स्ट क्लास का किराया 1,34,255 रुपये से शुरू है. फिर एसी टू टियर पैकेज का किराया 1,24,755 और एसी थ्री टियर पैकेज का किराया 1.05,760 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Amrit Udyan Opening: वीकेंड और बारिश, मजा हो जाएगा डबल जब अमृत उद्यान में फूलों के बीच करेंगे आप सैर
क्या है पूरा पैकेज
बता दें कि इस पूरे पैकेज में तीन रात होटल में ठहने की सुविधा, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, एसी बस से स्थानीय भ्रमण, गाइड, ट्रैवल इंश्योरेंस, टूर मैनेजर और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा इस पैकेज में स्पेशल दर्शन टिकट, लॉन्ड्री, बोतलबंद पानी, रूम सर्विस भी शामिल है.
कुल कितनी सीटें उपलब्ध
साथ ही, यात्रा के लिए कुल 150 सीटें उपलब्ध हैं. श्रद्धालु अपनी पसंद की श्रेणी के अनुसार बुकिंग कर इस विशेष शिव यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IRCTC लेकर आया जापान घूमने का शानदार मौका, 10 दिन में टोक्यो से हिरोशिमा तक की सैर, जानें पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं