अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और अगस्त के महीने में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती, रंग-बिरंगे फूल और सुकून भरा माहौल एक साथ मिले, तो आपके लिए खुशखबरी है. देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान एक बार फिर से आम लोगों के लिए खुलने वाला है. अमृत उद्यान 16 अगस्त से एक बार फिर खुलने जा रहा है. ऐसे में यह वीकेंड पर परिवार, दोस्तों या बच्चों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह साबित हो सकता है. जहां वीकेंड और बारिश का मजा डबल हो जाएगा.
अमृत उद्यान खुलने का समय
- तारीख- 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक
- समय- सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश शाम 5:00 बजे)
- बंद रहने का दिन- रखरखाव के कारण हर सोमवार को उद्यान बंद रहेगा
- प्रवेश द्वार- नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से एंट्री होगी
फूलों और हरियाली के बीच बिताएं दिन
अमृत उद्यान को देश के सबसे खूबसूरत उद्यानों में गिना जाता है. यहां आपको कई के फूल, सजे हुए लॉन, खूबसूरत फव्वारे और आकर्षक पौधों की दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलती हैं. मानसून के मौसम में यहां की हरियाली और भी ज्यादा निखर जाती है, जिससे पूरा परिसर बेहद मनमोहक नजर आता है.
फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए खास
अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है या प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है, तो अमृत उद्यान आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती है. यहां के रंग-बिरंगे फूल और गार्डन बेहतरीन तस्वीरों के लिए शानदार बैकग्राउंड देते हैं. यही वजह है कि हर साल हजारों लोग इस जगह को देखने पहुंचते हैं.
इस बार क्या मिलेगा खास
इस बार मानसून के मौके पर सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र- 'समर एनुअल्स ऑफ अमृत उद्यान' नाम से आयोजित होने वाला विशेष मानसून फ्लावर शो होगा. इसके साथ ही बारिश के दिनों में खिलने वाले दुर्लभ और सुंदर फूलों की प्रजातियों की प्रदर्शनी भी होगी.
यह भी पढ़ें:- Independence Day Rangoli 2026: 15 अगस्त पर स्कूल और कॉलेज में बनाएं ये यूनिक रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक
यह भी पढ़ें- बालों में प्याज का रस लगाने से क्या होता है? जानें कितनी देर लगाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं