अगर आप जुलाई-अगस्त में बारिश के मौसम का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, तो तमिलनाडु की खूबसूरत वादियां आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती हैं. यहां झरने, हरे-भरे पहाड़, ठंडी हवाएं और शांत माहौल मानसून ट्रिप को खास बना देते हैं. सही प्लानिंग के साथ आप इस सफर को यादगार भी बना सकते हैं.
होगेनक्कल वॉटरफॉल का लें मजा

धर्मपुरी जिले में कावेरी नदी पर स्थित होगेनक्कल फॉल्स मानसून में बेहद खूबसूरत दिखता है. यहां बोटिंग और झरनों का नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है.
कोडाइकनाल और ऊटी की खूबसूरती

कोडाइकनाल की झीलें, पार्क और ठंडा मौसम परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन हैं. वहीं ऊटी की टॉय ट्रेन, हरियाली और नीलगिरी की वादियां मानसून में अलग ही अनुभव देती हैं.
कुन्नूर और कोल्ली हिल्स भी करें एक्सप्लोर

कुन्नूर के चाय बागान और शांत वातावरण सुकून का एहसास कराते हैं. वहीं कोल्ली हिल्स का अगाया गंगाई वॉटरफॉल और अरापालेश्वर मंदिर भी देखने लायक जगहें हैं.
ट्रिप से पहले करें ये तैयारी

यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें और होटल की बुकिंग पहले ही कर लें. जल्दी सूखने वाले कपड़े, रेनकोट, छाता और वॉटरप्रूफ जूते साथ रखें ताकि बारिश में परेशानी न हो.
लोकल फूड और संस्कृति का लें आनंद

तमिलनाडु की इडली, डोसा, पोंगल और फिल्टर कॉफी जरूर चखें. साथ ही स्थानीय मंदिर, बाजार और संस्कृति को करीब से जानें. इससे आपका मानसून ट्रिप और भी यादगार बन जाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या है 'डस्किंग ट्रैवल ट्रेंड'? जानिए भारत में कहां-कहां कर सकते हैं Dusking
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं