आजकल लोग सिर्फ गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों में ही नहीं, बल्कि मानसून में भी घूमने का प्लान बनाने लगे हैं. साथ ही, ज्यादातर लोग भीड़भाड़ वाली जगहों की बजाय शांत और कम भीड़ वाले डेस्टिनेशन पर समय बिताना पसंद करते हैं. मानसून में ट्रैवल करना एक अलग और सुखद अनुभव हो सकता है, क्योंकि इस मौसम में न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड. हल्की-हल्की बारिश और ठंडी हवाएं सफर का मजा दोगुना कर देती हैं. अगर आप भी मानसून में ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान मानसून में ट्रैवलिंग के दौरान रखना चाहिए.
अपने साथ जरूर रखें ये चीजें
मानसून के समय सफर करते वक्त रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग कवर, जल्दी सूखने वाले कपड़े, वाटरप्रूफ फुटवेयर्स, पावरबैंक, दवाइयां, और वाटरप्रूफ फोन कवर जरूर साथ रखें. अचानक बारिश में ये चीजें काफी काम आती है.
मौसम की रिपोर्ट चेक करें
मानसून में घूमने निकलने के पहले एक बार मौसम की रिपोर्ट जरूर देखें. रिस्की, लैंडस्लाइड, और ट्रैक जैसी जगह जाने से बचें. इमरजेंसी नंबर अपने मोबाइल में सेव रखें या एक डायरी में नोट कर लें. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान रखने के लिए वाटरप्रूफ बैग्स या कंटेनर रखें. मानसून में बारिश की वजह से कई रास्ते बदल जाते या बंद कर दिए जाते हैं तो अपनी ट्रिप उसी तरह प्लान करें.

मानसून में सफर करने का अनुभव
मानसून में अलग-अलग जगह पर घूमकर उसे देखने का नजरिया बदल जाता है क्योंकि किसी भी जगह की सुंदरता को मानसून और बढ़ा देता है. साथ ही मिट्टी की खुशबू, हल्की-हल्की बारिश की बूंदे आपके सर को बहुत की खुशनुमा और अच्छा बनाती है.
मानसून में कहां-कहां घूमने जाना हो सकता है बेस्ट?
मानसून में घूमने के लिए ऋषिकेश, भरतपुर, जयपुर, लैंडसडाउन, मसूरी, चंबा, देहरादून, और उदयपुर जैसी जगह जा सकते हैं. ये जगह मानसून में हरियाली से भरी होती है जिससे मानसिक शांति का एहसास होता है. साथ ही अगर ज्यादा बारिश हो तो आप इनडोर और आउटडोर एक्टिविटी का प्लान बैकअप में बनाकर रखें.
ऐसी जगहों पर न जाएं
मानसून में सुरक्षा सबसे जरूरी होती है. बहती नदी या पानी से दूर रहे और पानी से भरी सड़कों के पास जाने से बचें. अगर कार से ट्रैवल कर रहे है तो कार धीरे चलाए और सावधानी रखें.
यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें
यह भी पढ़ें: बारिश में लड़के जरूर अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स, चेहरा रहेगा फ्रेश और पिंपल्स रहेंगे दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं