विज्ञापन

7 लाख डिलीवरी बॉयज की छुट्टी! इस दिग्गज कंपनी के मालिक ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा

क्या Robots छीन लेंगे लाखों डिलीवरी वर्कर्स की नौकरी? चीनी ई-कॉमर्स कंपनी JD.com के फाउंडर रिचर्ड लियू ने चेतावनी दी है कि उनके 7 लाख डिलीवरी कर्मचारी जल्द ही रोबोट से रिप्लेस हो सकते हैं.

7 लाख डिलीवरी बॉयज की छुट्टी! इस दिग्गज कंपनी के मालिक ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा
अब आपके घर सामान देने इंसान नहीं बल्कि रोबोट आएंगे!
Photo Credit: Unsplash

चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी JD.com के फाउंडर रिचर्ड लियू ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में डिलीवरी करने वाले इंसानों की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाएगी और उनकी जगह एडवांस रोबोट ले लेंगे. कंपनी के पास करीब 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स हैं, जिनकी नौकरी पर अब ऑटोमेशन का साया मंडरा रहा है.

बीजिंग में आयोजित APEC सीईओ फोरम में बोलते हुए रिचर्ड लियू ने कहा कि रोबोट द्वारा डिलीवरी किया जाना कोई दूर का सपना नहीं, बल्कि एक हकीकत है. भविष्य में एक ऐसा दिन जरूर आएगा जब कोरियर पार्टनर्स की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी और रोबोट ही पार्सल डिलीवर करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह बिल्कुल नहीं चाहते कि उनके 7 लाख डिलीवरी भाई बिना काम और बिना खाने के रहें.

रोबोट्स के आने से लोग बेरोजगार न हों, इसके लिए JD.com ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने करीब 120 स्कूलों और संस्थानों के साथ हाथ मिलाया है ताकि इन डिलीवरी वर्कर्स को नई तकनीकों के लिए री-ट्रेन (Retrain) किया जा सके. लियू का मानना है कि भले ही रोबोट काम संभाल लें, लेकिन वे मशीन हैं और उनमें खराबी आना तय है. ऐसे में इन कर्मचारियों को रोबोट की मरम्मत और मैनेजमेंट के काम में लगाया जा सकता है.

Reel बनाने के लिए Toyota Fortuner को अचानक बीच नदी में फेंका, Video देखकर उड़ जाएंगे आपके भी होश!

चीन का 'हर जगह रोबोट' वाला 5 साल का प्लान

यह बयान ऐसे समय में आया है जब चीन अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में भारी निवेश कर रहा है. चीन की पांच साल की सरकारी योजना में रोबोटिक्स को सबसे ऊपर रखा गया है. वहां कई पायलट प्रोजेक्ट पहले से चल रहे हैं, जहां एयरपोर्ट पर यात्रियों को खाना परोसने से लेकर ट्रेनों में सामान रखने तक का काम रोबोट कर रहे हैं. चीन में गिग इकॉनमी (Gig Economy) बहुत बड़ी है और करोड़ों लोग डिलीवरी या राइड-हेलिंग से जुड़े हैं, इसलिए यह चिंता और बड़ी हो जाती है.

Renault Duster की ग्लोबल मार्केट में धांसू एंट्री! भारत में बनी नई SUV ने विदेशों में मचाया तहलका

अमेजन और फिगर एआई भी रेस में आगे

सिर्फ चीन ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon भी इसी रास्ते पर है. साल 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन 2012 से अब तक अपने ऑपरेशन्स में 10 लाख से ज्यादा रोबोट तैनात कर चुकी है. इतना ही नहीं, अमेजन अपने वेयरहाउस में इंसानों की जगह रोबोट्स को काम पर लगाने की टेस्टिंग बड़े स्तर पर कर रही है. दूसरी तरफ, रोबोटिक्स स्टार्टअप 'फिगर एआई' के फाउंडर ब्रेट एडकॉक ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि उनकी कंपनी में इंसानी कर्मचारियों से ज्यादा संख्या रोबोट्स की हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com