विज्ञापन

Reel बनाने के लिए Toyota Fortuner को अचानक बीच नदी में फेंका, Video देखकर उड़ जाएंगे आपके भी होश!

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पर्यटक अपनी Toyota Fortuner को झेलम नदी के बीचों-बीच दौड़ाता नजर आ रहा है.

Reel बनाने के लिए Toyota Fortuner को अचानक बीच नदी में फेंका, Video देखकर उड़ जाएंगे आपके भी होश!
Viral होने के चक्कर में झेलम नदी में उतारी Toyota Fortuner

इंटरनेट पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टूरिस्ट अपनी सफेद रंग की Toyota Fortuner को झेलम नदी के तेज बहाव के बीच दौड़ाता हुआ दिख रहा है. हालांकि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस वीडियो ने टूरिस्ट की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों पर एक बार फिर बड़ी बहस छेड़ दी है. बाद में, फॉर्च्यूनर बिना किसी खराबी या फंसे सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकल आई. 

कार एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही आपकी गाड़ी में पानी में चलने (Water Wading) की क्षमता हो, इसका मतलब यह नहीं कि आप बिना वजह उसे किसी भी नदी या गहरे पानी में उतार दें. नदी का बहाव और उसकी गहराई पल भर में बदल सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकता है.

बता दें, टूरिस्ट ने ये हरकत सिर्फ वीडियो या रील बनाने के लिए किया. लेकिन यह वीडियो टूरिस्ट्स के बीच बढ़ती उस खतरनाक प्रवृत्ति को दिखाता है जहां लोग अटेंशन और थ्रिल के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. खूबसूरत और संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर ऐसी हरकतें न सिर्फ वहां के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि दूसरे पर्यटकों के लिए भी खतरा पैदा करती हैं.

Renault Duster की ग्लोबल मार्केट में धांसू एंट्री! भारत में बनी नई SUV ने विदेशों में मचाया तहलका

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी पर्यटक ने ऐसी बेवकूफी की हो. इससे पहले लद्दाख की खूबसूरत पैंगोंग झील के पास गाड़ियों को दौड़ाकर वहां नुकसान पहुंचाने के वीडियो सामने आ चुके हैं. कुछ समय पहले एक और घटना हुई थी जहां एक टूरिस्ट अपनी फॉर्च्यूनर को समुद्र की लहरों के बीच ले गया था, जहां गाड़ी बुरी तरह फंस गई थी और कार को भारी नुकसान पहुंचा था.

कितनी दमदार है टोयोटा फॉर्च्यूनर?

टोयोटा फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार में अपनी मजबूती और बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 34.76 लाख रुपये है. यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है. इसके डीजल वेरिएंट में 2.8-लीटर का दमदार इंजन मिलता है जो 204 हॉर्सपावर जेनरेट करता है और इसमें 4-व्हील ड्राइव (4WD) का विकल्प भी मिलता है. गाड़ी भले ही कितनी भी ताकतवर हो, लेकिन उसे चलाने वाले के पास जिम्मेदारी और समझदारी होना बेहद जरूरी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota Fortuner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com