विज्ञापन

भटकंडी में पकड़ौआ विवाह, डायन और पॉलिटिक्स, जानें कैसी है ग्राम चिकित्सालय 2, पढ़ें रिव्यू

Gram Chikitsalay Season 2 Review: भटकंडी की जिंदगी, पकड़ौआ विवाह, डायन और गांव की राजनीति. प्राइम वीडियो पर नया सीजन कितना मजेदार? पढ़ें रिव्यू.

भटकंडी में पकड़ौआ विवाह, डायन और पॉलिटिक्स, जानें कैसी है ग्राम चिकित्सालय 2, पढ़ें रिव्यू
Gram Chikitsalay Season 2 on Prime Video: ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 रिव्यू, जानें कैसी है प्राइम वीडियो की वेब सीरीज
Instagram
नई दिल्ली:

Gram Chikitsalay Season 2 Review: प्राइम वीडियो पर ग्राम चिकित्सालय का सीजन 2 आ गया है. भटकंडी गांव की धीमी लेकिन दिन को छू लने वाली जिंदगी की नई तस्वीर पेश की गई है. ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में इस बार पंचायत कनेक्शन देखने को भी मिल रहा है. वेब सीरीज अमोल पराशर, आकाश मखिजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह की सीरीज में दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री हुई है. इस बार सीरीज को 5 एपिसोड में समेट दिया गया है. आइए जानते हैं कैसी वेब सीरीज.

'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' की कहानी

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 की कहानी भटकंडी के प्राथमिक चिकित्सालय की है और डॉ. प्रभात सिन्हा फिर से गांव के लोगों को सेहत और चिकित्सालय के प्रति जागरूक करते नजर आते हैं. दवाई की कमी है. फिर डॉ. चेतक कुमार की चेतावनी है. कहानी कुछ-कुछ पहले जैसी ही है, कुछ किस्से दिखाए गए हैं जो सादगी भरे ग्रामीण जीवन को दिखाते हैं. हालांकि कहानी में कुछ ट्विस्ट लाने के लिए बनराकस और बिनोद की एंट्री भी हुई है. निरहुआ भी बाबू साब बनकर आए हैं. इस बार डायन भी है. कुल मिलाकर गांव की सादगी भरी कहानी है जिसे बहुत ही सादगी के साथ दिखाया गया है. 

'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' में एक्टिंग

ग्राम चिकित्सालय के डॉक्टर यानी अमोल पराशर ने अच्छा काम किया है. आकाश मखिजा भी अपने किरदार में जमे हैं. आकांक्षा रंजन कपूर ने डॉक्टर गार्गी के तौर पर बढ़िया काम किया है. निरहुआ तो फिर हैं ही एक्टिंग के उस्ताद. एक झलक में बनराकस भी बढ़िया है. कुल मिलाकर सभी कलाकारों ने ग्रामीण जीवन को अपने में उतारने की कोशिश की है. इस कोशिश में आकाश मखिजा सब पर भारी पड़ते हैं. 

'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' वर्डिक्ट

ग्राम चिकित्सालय का पहला सीजन देखा है तो दूसरा जरूर देख लीजिएगा. अगर गांव की सादी कहानियां पसंद हैं तो देख सकते हैं. अगर पकड़ौआ विवाह की झलक देखनी है तो भी देख सकते हैं. अगर कुछ देर कुछ ठहरकर देखना चाहते हैं तो भी देख सकते हैं. अगर पंचायत ता क्रॉसओवर देखना है तो भी देख सकते हैं. कुल मिलाकर ऐसी कहानियों के शौकीन निराश नहीं होंगे. लेकिन पंचायत जैसी उम्मीद करना बेमानी होगा.

रेटिंग: 3/5 स्टार
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
डायरेक्टर: ललितम तिवारी
कलाकार: अमोल पराशर, आकाश मखिजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gram Chikitsalay Season 2 Review, Gram Chikitsalay Season 2, Prime Video, OTT News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com