विज्ञापन

इस कंपनी में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे हैं रोबोट्स, काम करते हैं बस बचे गिने-चुने लोग

AI और रोबोटिक्स के इतिहास में पहली बार एक ऐसा मोड़ आया है जहां Figure AI नाम की कंपनी में इंसानों से ज्यादा रोबोट्स काम कर रहे हैं.

इस कंपनी में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे हैं रोबोट्स, काम करते हैं बस बचे गिने-चुने लोग
कंपनी में बचे गिने-चुने इंसान, रोबोट्स ने संभाली पूरी कमान
X:adcock_brett

दुनिया में एक ऐसी AI कंपनी सामने आई है जहां काम करने वाले इंसानों की संख्या से ज्यादा वहां मौजूद रोबोट्स की तादाद हो गई है. इस कंपनी का नाम है फिगर एआई (Figure AI). कंपनी के सीईओ ब्रेट एडकॉक ने सोशल मीडिया पर एक ग्राफ शेयर करते हुए यह जानकारी दी. इस खबर ने पूरी दुनिया के नौकरीपेशा लोगों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या वाकई भविष्य में इंसानों के लिए काम नहीं बचेगा.

फिगर AI के CEO ब्रेट एडकॉक ने एक्स पर "हेडकाउंट वर्सेस रोबोट्स" नाम का एक ग्राफ शेयर किया है. इस ग्राफ में दिखाया गया कि साल 2022 से लेकर 2024 तक कंपनी में रोबोट्स की संख्या लगभग शून्य थी.

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन साल 2025 में जैसे ही कंपनी ने रोबोट्स का प्रोडक्शन तेजी से शुरू किया, इनकी संख्या आसमान छूने लगी. आज की तारीख में कंपनी में करीब 650 से 660 इंसान काम कर रहे हैं, जबकि वहां रोबोट्स की संख्या बढ़कर लगभग 740 तक पहुंच चुकी है. यानी अब इंसानों के मुकाबले रोबोट्स की तादाद काफी ज्यादा है.

कंपनी का डेटा यह साफ दिखाता है कि जहां इंसानों की भर्ती बहुत धीरे-धीरे की जा रही है, वहीं रोबोट्स को बहुत तेजी से काम पर लगाया जा रहा है.

यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियां जैसे Amazon और Meta अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं. ये कंपनियां अब इंसानों की जगह AI और ऑटोमेशन पर अपना पूरा ध्यान लगा रही हैं.

बिना आवाज किए उड़ेगी Royal Enfield की यह नई बाइक, बेंगलुरु में डिलीवरी शुरू, देखें कीमत की पूरी डिटेल

आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक दुनिया भर की टेक कंपनियों में लगभग 1,19,462 से ज्यादा लोग अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ एलन मस्क जैसे अरबपतियों का मानना है कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स के आने से दुनिया में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI, Robots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com