सीवान में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर मामले में बिहार में सियासी जंग शुरू हो चुकी है. 17 जून को हुए वारदात के बाद पुलिस कार्रवाई पर लगातार सवाल खड़े किये जा रहे हैं. पुलिस एनकाउंटर पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी नेता इसे हत्या करार दे रहे हैं और जांच की मांग की जा रही है. वहीं इस मामले में सियासत तेज तब और हो गई जब एनडीए गठबंधन की जेडीयू सांसद लवली आनंद ने भी सवाल खड़ा करते हुए, पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह दुखद है दोषी पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. यहां रक्षा करने वाली पुलिस ही भक्षक बन गई है.
बिहार में कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की. उन्होंने सरकार से पटना हाई कोर्ट के मौजूदा जज से न्यायिक जांच कराने और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है.
DSP पर साजिश रचने का आरोप
पटना में कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि "मैं इस बात को खारिज करता हूं कि भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ है, उसकी हत्या हुई. उन्होंने कहा कि DSP ने यह साजिश रची है. मैंने सरकार से मांग की है कि मामले की अवकाश प्राप्त न्यायाधीश नहीं बल्कि पटना हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को तुरंत 1 करोड़ रुपये राहत के रूप में दिए जाएं."
#WATCH | पटना, बिहार: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "मैं इस बात को खारिज करता हूँ कि भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ, उसकी हत्या हुई। DSP ने यह साजिश रची। मैंने सरकार से मांग की है कि मामले की अवकाश प्राप्त न्यायाधीश नहीं बल्कि पटना हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराई… pic.twitter.com/pBLizdDyy0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
भरत तिवारी के पिस्तौल की भी होगी जांच
वहीं बिहार सरकार के मंत्री दिलिप जायसवाल ने भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर कहा कि इस घटना की सरकार न्यायिक जांच कर रहीं है. अब तो मामला कोर्ट में भी हैं, इस मामले में विस्तृत जांच होगी. उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के पास पिस्तौल कैसे आया इसकी भी पूरी जांच होगी.
बता दें, 17 जून को भरत तिवारी के कथित तौर पर पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया. इस एनकाउंटर सवाल तब खड़े हो गए जब भरत तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस के सामने हथियार फेंक कर सरेंडर करने की बात कर रहा है. वहीं हथियार फेंकने के बाद क्या हुआ, जिसके बाद भरत तिवारी के एनकाउंटर की खबर सामने आई. अब इस मामले में जांच के बाद ही फैसला लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस कार्रवाई में संलिप्त 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः भरत तिवारी एनकाउंटर मामला- Viral Video का फ्रेम बाइ फ्रेम विश्लेषण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं