विज्ञापन

DSLR जैसा 200MP वाला कैमरा, Oppo का 'सुपर' फोन, मिल रही 20 हजार की बंपर छूट

Amazon पर Oppo Find X9 Ultra की कीमत में भारी गिरावट आई है. दमदार कैमरे वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर 20 हजार रुपये तक की आप बचत कर सकते हैं.

DSLR जैसा 200MP वाला कैमरा, Oppo का 'सुपर' फोन, मिल रही 20 हजार की बंपर छूट
Oppo Find X9 Ultra

Smartphones की कीमत में अभी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लेकिन, अच्छी बात है कि कई फोन पर बंपर छूट भी दी जा रही है. खासकर अगर आप फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. Oppo अपनी फ्लैगशिप फोन  पर शानदार छूट दे रहा है. इस फोन पर आप 20 हजार रुपये तक डिस्काउंट ले सकते हैं. आइए आपको इस पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं. 

हम बात कर रहे हैं Oppo Find X9 Ultra की. इस फोन को Amazon पर छूट के साथ उपलब्ध करवाया गया है. इसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. बैंक ऑफर्स के साथ आप इस पर छूट का फायदा उठा सकते हैं. इसमें आपको पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर भी मिलता है. आपको बता दें कि ऐसे ऑफर्स काफी लिमिटेड टाइम के लिए आते हैं. इस वजह से अगर आप इसको खरीदना चाहते हैं तो आपको जल्दी करनी होगी. 

Oppo Find X9 Ultra पर मिलने वाली डील

भारतीय बाजार में Oppo Find X9 Ultra की ऑफिशियल कीमत 1,69,999 रुपये है. लेकिन यदि आप इस फोन को Amazon के जरिए खरीदते हैं, तो आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड का यूज करके सीधे 20 हजार की बचत कर सकते हैं, हालांकि, इस बैंक ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को EMI पेमेंट का ऑप्शन चुनना होगा.

यदि आपके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और SBI के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके भी सीधे 17,050 रुपये की शानदार छूट पा सकते हैं. इसके अलावा, अपने खर्च को और अधिक कम करने के लिए ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं.

Oppo Find X9 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo Find X9 Ultra में 6.82-इंच की QHD+ ProXDR AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये120Hz के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इस फ्लैगशिप डिवाइस को अंदर से बेहद तेज और स्मूथ बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम का सबसे आधुनिक Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है.

इसमें 7,050 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. एक अलग से 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है, जो 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है. साथ ही एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है. वीडियो कॉलिंग और बेहतरीन सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- AI ने इंसान की बात मानने से किया इनकार, 6 घटनाएं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डराती हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oppo Find X9 Ultra, Oppo Find X9 Ultra Camera Details, Oppo Find X9 Ultra Discount, Oppo, Smartphone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com