विज्ञापन

आ गया Samsung का बजट फोन Galaxy A08, 6 साल तक रहेगा नया, 6,000mAh बैटरी से लैस

Samsung ने भारत में Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है. अच्छी बात है कि कंपनी इसको 6 साल तक सॉफ्टेवयर सपोर्ट देगी. इसमें 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा मिलेगा. जानें कीमत और सभी फीचर्स.

आ गया Samsung का बजट फोन Galaxy A08, 6 साल तक रहेगा नया, 6,000mAh बैटरी से लैस
Samsung Galaxy A08

नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बाजार में एक और ऑप्शन आ गया है. Samsung Galaxy A08 आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है. ये फोन उन लोगों के बढ़िया ऑप्शन है जो कम बजट में बहुत बड़ी बैटरी, बेहतरीन कैमरा और सालों-साल चलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स की उम्मीद रखते हैं. ये फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 50-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे जैसी शानदार खूबियों के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन भी दी गई है. आइए आपको इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं. 

Samsung Galaxy A08 की भारत में कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फोन को केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. जिसकी बिक्री देश भर के Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स, प्रमुख रिटेलर्स, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स पर शुरू हो चुकी है. इसके सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये रखी गई है. ये फोन डार्क ब्लू, ग्रीन और सिल्वर जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है. Samsung ग्राहकों की सुविधा के लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6 महीने तक के बिना ब्याज वाले EMI प्लान्स और NBFC पार्टनर्स के जरिए पूरे 9 महीने तक के ईजी इंस्टॉलमेंट ऑप्शन भी दे रहा है.

Samsung Galaxy A08 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आमतौर पर बजट फोन्स में कंपनियां केवल 1 या 2 साल के ही सॉफ्टवेयर अपडेट्स देती हैं. Samsung इस फोन के साथ 6 जनरेशन के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपग्रेड्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रहा है. यानी ये फोन भविष्य में भी हमेशा बिल्कुल नया और सुरक्षित बना रहेगा. पर्सनल पासवर्ड और बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा के लिए इस हैंडसेट में Samsung का सिग्नेचर Samsung Knox सुरक्षा कवच भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें- भूल जाइए मोबाइल रिचार्ज! बिना SIM, बिना Wi-Fi के फोन पर फ्री में देखें लाइव टीवी, जानें क्या है D2M

ये फोन Circle to Search 3.0, गूगल के Gemini और सर्च इंजन Perplexity जैसी मॉडर्न AI तकनीकों को सपोर्ट करता है. यूजर केवल पावर बटन को लंबे समय तक दबाकरया केवल अपनी आवाज के जरिए सीधे जेमिनी और परप्लेक्सिटी एआई से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. इसके अलावा Samsung इकोसिस्टम के हिस्से के रूप में इसमें क्विक शेयर (Quick Share) और मोड्स व रूटीन का भी सपोर्ट मिलता है.

दमदार प्रोसेसर, कैमरा और 6,000mAh की बैटरी

इसमें 6.7-इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आती है. बेहतर स्पीड के लिए ये फोन MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर और 4GB रैम पर काम करता है. इसकी 64GB की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

ये फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन केवल 8mm पतला है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 5 का मजबूत प्रोटेक्शन दिया गया है. धूल और पानी की हल्की बौछारों से बचाने के लिए इसे IP64 की रेटिंग भी दी गई है.

यह भी पढ़ें- एक रिचार्ज में चलेगा पति-पत्नी दोनों का SIM, Airtel का फैमली प्लान, अनलिमेटड कॉल-डेटा-OTT फ्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy A08, Samsung Galaxy A08 6000mAh Battery, Smartphone, Mobile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com