विज्ञापन

Oppo ने चली चालबाज चाल, 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाले दो-दो फोन लॉन्च, जानें कीमत

Oppo ने भारत में 8000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग वाली Oppo F35 Series लॉन्च की है. इस सीरीज में Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G को पेश किया गया है. जानें फोन की कीमत और फीचर्स.

Oppo ने चली चालबाज चाल, 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाले दो-दो फोन लॉन्च, जानें कीमत

चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार में F-सीरीज के तहत Oppo F35 Series को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस सीरीज में Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G को पेश किया है. दोनों ही फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8,000mAh की बैटरी दी गई है. आपको बाकी के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं. 

Oppo F35 सीरीज की भारत में कीमत

Oppo ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है. इन फोन्स की बिक्री इसी महीने के अंत में Flipkart, Amazon और Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी. 

Oppo F35 5G के बेस मॉडल में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा. इसकी कीमत 38,999 रुपये है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये तय की गई है. ये फोन मिस्ट पिंक, टाइटेनियम ग्रे और वेव ब्लू जैसे कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Oppo F35 Pro 5G की बात करें तो इसके बेस 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. इसके सबसे प्रीमियम 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है. ये फोन सनसेट ऑरेंज, ट्वाइलाइट ब्राउन और वेव ब्लू कलर्स में लेदर फिनिश के साथ उपलब्ध होगा. नया फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 10% का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10% का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

Oppo F35 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo F35 सीरीज को धूल और पानी के छीटों से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की रेटिंग दी गई है. दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Oppo के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 16.5 पर काम करते हैं और इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- आ गया Samsung का बजट फोन Galaxy A08, 6 साल तक रहेगा नया, 6,000mAh बैटरी से लैस

Oppo F35 Pro 5G में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये सुपर-स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस और मजबूत टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है. बेहतर स्पीड के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, हाई-स्पीड LPDDR4x रैम और UFS 3.1 की फास्ट स्टोरेज दी गई है. जबकि Oppo F35 5G में 6.57-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. ये फोन पावरफउल MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और UFS 2.2 स्टोरेज पर चलता है.

50MP सेल्फी और रियर कैमरा

Oppo F35 Pro 5G के बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर और डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ वाइड एंगल शॉट्स के लिए 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा (116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) दिया गया है. इसके रियर कैमरे से आप बेहद स्मूथ 4K/30 fps की शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं.

Oppo F35 Pro 5G में भी f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम डेप्थ कैमरा दिया गया है. ये 2.5K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. दोनों ही फोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. ये वाइड 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 8,000mAh की बैटरी दी गई है. इसे चार्ज करने के लिए 80W की सुपर-वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें- AI कंपनियों के बीच SI डोमेन के लिए क्यों मची है होड़? 5 करोड़ तक मांगी जा रही कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OPPO F35 Pro 5G, Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G Price In India, Oppo, Smartphones
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com