विज्ञापन

Tesla और SpaceX को मिलाना चाह रहे Elon Musk, जानें कैसे एक फैसले से बदल जाएगी दुनिया

Elon Musk ने किया Tesla और SpaceX के संभावित मर्जर का समर्थन किया है. ऐसा अगर होता है तो ये दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी में से एक बन सकती है. लेकिन मस्क ये मर्जर क्यों करना चाहते हैं?

Tesla और SpaceX को मिलाना चाह रहे Elon Musk, जानें कैसे एक फैसले से बदल जाएगी दुनिया
Elon Musk का नया प्लान
NDTV Graphics

दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk ने हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है. SpaceX के शेयर अमेरिकी बच्चों को देने की घोषणा के बाद Elon Musk ने कहा है कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla और उनकी स्पेस रिसर्च रॉकेट कंपनी SpaceX का आपस में मर्ज करना एक बहुत ही बेहतरीन विचार है. यदि ये मर्जर होता है, तो ये दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनियों में से एक को जन्म देगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी टोटल मार्केट वैल्यू लगभग 3.5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 3.5 लाख करोड़ डॉलर) होगी.

आपको बता दें कि एक समय था जब इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली Tesla और रॉकेट बनाने वाली SpaceX को दो बिल्कुल अलग-अलग बिजनेस माना जाता था. लेकिन जैसे-जैसे मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, सैटेलाइट कम्युनिकेशन्स और धरती व अंतरिक्ष में डेटा सेंटर्स जैसे कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने पैर पसारे हैं, इन दोनों कंपनियों के बीच की सीमाएं काफी धुंधली होती गई हैं. अब लोगों के मन में ये आ रहा है कि मस्क ये मर्जर क्यों करना चाहते हैं?

मस्क आखिर क्यों करना चाहते हैं इन दोनों कंपनियों का विलय?

एलन मस्क का लॉन्ग टर्म विजन एक ऐसे इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग एम्पायर को बिल्ड करना है. ये पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक AI, एनर्जी, रोबोटिक्स, कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन की पूरी कमान संभाल सके. मस्क ने इस विलय के पीछे कई कारण बताए हैं. मस्क ने कहा, "मेरा मानना है कि दोनों कंपनियों को एक साथ मिलाने के पीछे बहुत बड़े फायदे हैं, क्योंकि हम लगभग सुपरइंटेलीजेंस सिंगुलैरिटी के दौर में हैं. सुपरइंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर, चिप डिजाइन, टेराफैब, रोबोटिक्स, और ऑर्बिटल डेटा सेंटर्स के 'स्टारमाइंड' कॉन्स्टेलेशन के जरिए अंतरिक्ष में बड़े पैमाने पर कनेक्टिविटी डेवलप करने के लिए आपसी सहयोग से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है."

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | ChatGPT में आया धांसू फीचर, काफी समय से था इंतजार, कोई नहीं पढ़ पाएगा पर्सनल बातचीत

अभी मस्क के कई प्रोजेक्ट्स दोनों कंपनियों के बीच बंटे हुए हैं, जिसके लिए उन्हें दोनों कंपनियों के अलग-अलग बोर्ड डायरेक्टर्स और शेयरधारकों से बार-बार मंजूरी लेनी पड़ती है. दोनों कंपनियों के एक हो जाने से मैनेजमेंट को अपनी पूंजी, बेहतरीन इंजीनियरिंग टैलेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे सही जगहों पर लगाने की पूरी आजादी मिल जाएगी. मस्क लंबे समय से ये तर्क देते रहे हैं कि Tesla की AI और रोबोटिक्स रणनीति को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें वहां अधिक कंट्रोल जरूरी है.

शेयरधारकों और निवेशकों के लिए इसके मायने?

इस मेगा-विलय से दोनों कंपनियों के निवेशकों को एक-दूसरे के इंफ्रास्ट्रक्चर का सीधा लाभ मिलने लगेगा. Tesla के शेयरधारकों को SpaceX के तेजी से बढ़ते Starlink सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क, रॉकेट लॉन्चिंग सर्विसेज और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में सीधे हिस्सेदारी मिल जाएगी. दूसरी तरफ, SpaceX के निवेशकों को Tesla के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बड़े पैमाने पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज, सेल्फ-ड्राइविंग और रोबोटिक्स बिजनेस का मालिकाना हक मिल जाएगा.

समर्थकों का मानना है कि एक बड़ी यूनाइटेड कंपनी बनने से पूंजी का आवंटन बेहद कुशल तरीके से किया जा सकेगा. हालांकि, आलोचकों का तर्क है कि इस विलय के बाद निवेशकों पर टेक्नोलॉजी, रेगुलेटरी और कामकाज से जुड़े कई गुना नए जोखिम बढ़ जाएंगे, जिनका आपस में कोई सीधा संबंध नहीं है.

इ क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकती हैं Tesla और SpaceX

SpaceX की स्टारलिंक सैटेलाइट्स सीधे तौर पर Tesla की स्व-चालित रोबोटैक्सियों, ऑटोमेटेड सिस्टम और आने वाले 'Optimus' ह्यूमनॉइड रोबोट्स को बिना रुके इंटरनेट कनेक्टिविटी दे सकेंगी. इसके बदले Tesla के पावरफुल बैटरी प्रोडक्ट्स SpaceX के बड़े डेटा सेंटर्स की बिजली की जरूरतों को पूरा करेंगे. मस्क ने पहले ही Tesla और SpaceX के एक बड़े कंबाइंड प्रोजेक्ट 'Terafab' की घोषणा की है. ये एक अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर और AI-कंप्यूटिंग प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद Tesla की ऑटोनॉमस गाड़ियों, ऑप्टिमस रोबोट्स और SpaceX के डेटा सेंटर्स के लिए जरूरी एडवांस चिप्स का मैन्युफैक्चर करना है. मस्क को उम्मीद है कि साल 2028 के अंत तक इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो जाएगा.

Tesla की बड़े पैमाने पर फैक्ट्री ऑटोमेशन की क्षमता SpaceX के बड़े स्टारशिप रॉकेट्स के मैन्युफैक्चरिंग को स्पीड दे सकती है, जबकि SpaceX की रॉकेट तकनीक पहले से ही Tesla की नेक्स्ट-जनरेशन Roadster कार में उपयोग की जा रही है जहाँंरॉकेट से इंस्पायर्ड थ्रस्टर्स दिए गए हैं.

मेगा-विलय के साथ हैं बड़े जोखिम और चुनौतियां

इस ऐतिहासिक विलय की राह में जियो-पॉलिटिक्स और कड़े कानून सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं. SpaceX अमेरिकी सेना, खुफिया एजेंसियों और NASA के लिए एक बेहद सेंसेटिव और मुख्य कॉन्ट्रैक्टर है. दूसरी तरफ, Tesla अपने शंघाई फैक्ट्री  के कारण पूरी तरह चीन पर निर्भर है, जहां से उसकी गाड़ियों का ज्यादातर प्रोडक्शन और बिक्री होती है. ये संवेदनशील स्थिति अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा नियामकों के साथ-साथ चीन की सरकार को भी कड़े सुरक्षा कदम उठाने और जांच करने के लिए मजबूर कर सकती है.

हालांकि, अभी निवेशकों को ये समझाना भी एक बहुत बड़ी चुनौती होगी कि पहले से ही दो बेहद जटिल बिजनेस को एक साथ मिलाना, उन्हें अलग रखने से ज्यादा फायदेमंद है. इसके अलावा वोटिंग कंट्रोल और हितों के टकराव से जुड़े सवाल भी लगातार उठेंगे. इस वजह स्टारशिप रॉकेट, रोबोटैक्सी, ह्यूमनॉइड रोबोट्स और ऑर्बिटल डेटा सेंटर्स जैसे प्रोजेक्ट्स तकनीकी रूप से बेहद कठिन और अत्यधिक खर्चीले हैं. Tesla और SpaceX को एक करने से इन प्रोजेक्ट्स का भारी जोखिम कम नहीं होगा, बल्कि ये सभी बड़े जोखिम केवल एक ही छत के नीचे आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें | SBI के हजारों कस्टमर्स का डेटा लीक! नाम-पता से लेकर फोन नंबर तक एक्सपोज, कंपनी ने दिया बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk, Tesla, SpaceX, Elon Musk News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com