विज्ञापन

ChatGPT का नया फीचर जो बचा सकता है जान, खतरा महसूस होते ही आपके परिवार को करेगा अलर्ट

Trusted Contact फीचर के जरिए यूजर ChatGPT की सेटिंग्स में किसी एक भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ सकता है. यह व्यक्ति दोस्त, परिवार का सदस्य या देखभाल करने वाला कोई करीबी इंसान हो सकता है.

ChatGPT का नया फीचर जो बचा सकता है जान, खतरा महसूस होते ही आपके परिवार को करेगा अलर्ट
ChatGPT में आया नया Trusted Contact फीचर

ChatGPT में एक नया सुरक्षा फीचर जोड़ा गया है जिसका नाम 'Trusted Contact' है. OpenAI ने इस फीचर को खासतौर पर मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इस फीचर का उद्देश्य ऐसे समय में यूजर के किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अलर्ट भेजना है, जब सिस्टम को बातचीत में खुद को नुकसान पहुंचाने वाले या गंभीर मानसिक परेशानी के संकेत मिलें. कंपनी का कहना है कि यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है. यानी यूजर चाहे तो इसे इस्तेमाल कर सकता है और चाहे तो इसे बंद रख सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है Trusted Contact फीचर?

Trusted Contact फीचर के जरिए यूजर ChatGPT की सेटिंग्स में किसी एक भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ सकता है. यह व्यक्ति दोस्त, परिवार का सदस्य या देखभाल करने वाला कोई करीबी इंसान हो सकता है.

जब यूजर किसी व्यक्ति को Trusted Contact के रूप में जोड़ता है, तो उस व्यक्ति को एक इनविटेशन भेजा जाता है. इसमें बताया जाता है कि उसकी भूमिका क्या होगी. अगर वह व्यक्ति एक हफ्ते के अंदर इस इनवाइट को स्वीकार कर लेता है, तभी यह फीचर एक्टिव होता है.

अगर इनविटेशन स्वीकार नहीं किया जाता, तो यूजर किसी दूसरे व्यक्ति को चुन सकता है. इस फीचर के लिए Trusted Contact की उम्र कम से कम 18 साल होनी जरूरी है. वहीं, दक्षिण कोरिया में यह उम्र सीमा 19 साल रखी गई है.

Google Gemini से हुआ 'डिजिटल प्यार' और 56 दिनों की बातचीत...फिर एक दुखभरा अंत!

कैसे काम करेगा यह फीचर?

OpenAI के अनुसार ChatGPT के ऑटोमेटेड सिस्टम लगातार बातचीत के पैटर्न को मॉनिटर करते हैं. अगर किसी बातचीत में खुद को नुकसान के संकेत दिखाई देते हैं, तो सिस्टम उसे संभावित सुरक्षा चिंता के रूप में पहचान सकता है.

ऐसी स्थिति में ChatGPT सबसे पहले यूजर को बताएगा कि उसके Trusted Contact को सूचना भेजी जा सकती है. साथ ही यूजर को कुछ ऐसे सुझाव भी दिए जाएंगे जिनकी मदद से वह खुद अपने भरोसेमंद व्यक्ति से बातचीत शुरू कर सके.

दुनिया भर में लोग सबसे ज्यादा कौन-सा शब्द ट्रांसलेट करते हैं? Google ने दिया जवाब

इसके बाद खास ट्रेनिंग प्राप्त एक छोटी टीम उस बातचीत की समीक्षा करती है. अगर उन्हें लगता है कि मामला वास्तव में गंभीर है, तब Trusted Contact को ईमेल, टेक्स्ट मैसेज या इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजा जा सकता है.

OpenAI का कहना है कि Trusted Contact को भेजे जाने वाले अलर्ट में चैट की पूरी जानकारी या बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट शामिल नहीं होगा. साथ ही, यूजर अपनी सेटिंग्स में जाकर कभी भी Trusted Contact को हटा सकता है या बदल सकता है. वहीं, Trusted Contact के रूप में जुड़े व्यक्ति को भी खुद को हटाने का ऑप्शन दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com