Google Translate ने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर Google India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा ट्रांसलेट किया जाने वाला वाक्य 'Thank You' यानी 'धन्यवाद' रहा है. यह सुनने में भले ही बहुत साधारण लगे, लेकिन यह शब्द दुनिया भर में लोगों के बीच जुड़ाव और सम्मान की भावना को दिखाता है. कंपनी ने इसके साथ एक छोटा विजुअल भी शेयर किया, जिसमें 'Thank You' को कई अलग-अलग भाषाओं में दिखाया गया था.

एक छोटा शब्द, लेकिन बड़ी भावना
'Thank You' सिर्फ दो शब्दों का एक साधारण वाक्य है, लेकिन इसकी अहमियत दुनिया की लगभग हर भाषा और संस्कृति में दिखाई देती है. लोग इसे सम्मान, आभार और अच्छे व्यवहार के रूप में इस्तेमाल करते हैं. शायद यही वजह है कि यह Google Translate पर सबसे ज्यादा ट्रांसलेट किया जाने वाला वाक्य बन गया.
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि 'धन्यवाद' ऐसा शब्द है जो दुनिया के अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को जोड़ता है. कुछ लोगों ने अपनी मातृभाषा में 'Thank You' लिखकर भी शेयर किया.
2006 में शुरू हुआ था Google Translate
Google Translate की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. शुरुआत में यह सिर्फ कुछ भाषाओं तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे यह दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रांसलेशन टूल्स में शामिल हो गया. आज यह वेब, Android और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और सैकड़ों भाषाओं को सपोर्ट करता है.
शुरुआती दिनों में Google Translate स्टैटिस्टिकल मशीन ट्रांसलेशन तकनीक पर काम करता था. इसका मतलब था कि सिस्टम पहले से मौजूद डेटा के आधार पर शब्दों का अनुवाद करता था. लेकिन अब कंपनी ने इसमें AI बेस्ड टेक्नोलॉजीड जोड़ दी है, जिससे ट्रांसलेशन पहले से ज्यादा स्मार्ट और सटीक हो गया है.
Google ने हाल के वर्षों में भारतीय भाषाओं और बोलियों पर भी खास ध्यान दिया है. अब Translate में हिंदी, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कई क्षेत्रीय भाषाओं का बेहतर सपोर्ट मिलता है. इससे भारत जैसे बहुभाषी देश में लोगों के लिए अलग-अलग भाषाओं में बातचीत और जानकारी समझना आसान हो गया है.
आज Translation टूल्स का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई या यात्रा तक सीमित नहीं है. लोग इसे मैसेजिंग ऐप्स, बिजनेस कम्युनिकेशन, कंटेंट क्रिएशन और सोशल मीडिया पर भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.
अब मैनेजर को खुश करने की जरूरत नहीं! ये कंपनी बिना रिव्यू हर साल दे रही है 10 प्रतिशत सैलरी हाइक
दुनिया को जोड़ रही है भाषा तकनीक
Google ने यह नहीं बताया कि 'Thank You' को कितनी बार ट्रांसलेट किया गया, लेकिन कंपनी ने इसे भाषा तकनीक की ताकत का प्रतीक बताया. आज AI आधारित भाषा टूल्स दुनिया भर के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं