- नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से शुरू करने की भारतीय रेलवे ने मंजूरी दे दी है, कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
- यह ट्रेन भुसावल से नागपुर तक भुसावल, खंडवा, इटारसी, बैतूल, पांढुर्णा होकर चलेगी और यात्रियों को लाभ होगा.
- ट्रेन के संचालन की तारीख और समय अभी तय नहीं हुए हैं, जल्द ही रेलवे बोर्ड से औपचारिक आदेश आएगा.
नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई है. जिससे महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. कोरोना काल में यह ट्रेन बंद हुई थी, लेकिन अब भारतीय रेलवे की तरफ से इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है. इस ट्रेन के शुरू होने के बाद भुसावल, खंडवा, इटारसी, बैतूल, पांढुर्णा होकर नागपुर तक इस ट्रेन का संचालन होगा, जिससे हर दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा फायदा होगा. रेल मंत्रालय फिलहाल ट्रेन को मंजूरी दे दी है, लेकिन ट्रेन का संचालन कब से किया जाएगा, यह क्लीयर नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि रेल मंत्रालय जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा.
एमपी विदर्भ के बीच कनेक्टिविटी
इस ट्रेन के संचालन से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा. क्योंकि यह ट्रेन नागपुर भुसावल के बीच वैकल्पिक मार्ग से चलेगी, जिससे भुसावल या नागपुर से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले में आने जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के यात्रियों को भी खंडवा स्थित दादाजी धाम जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी. पुरानी दादाधाम एक्सप्रेस भी इसी रूट से जाती थी, अब नई नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन भी इसी रूट से चलेगी. इस ट्रेन में अब पांढुर्णा को भी स्टॉपेज दिया गया है.

नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस का रूट
- भुसावल
- बुरहानपुर
- नेपानगर
- खंडवा
- हरदा
- इटारसी
- बैतूल
- पांढुर्णा
- नागपुर
🚆 भुसावळ-नागपूर दरम्यान नवीन एक्स्प्रेसला मंजुरी! महाराष्ट्रातील जनतेची मागणी मान्य करत भुसावळ ते नागपूर दरम्यान नवीन भुसावळ-नागपूर एक्स्प्रेस सुरू करण्यास मंजुरी दिल्याबद्दल मा. पंतप्रधान नरेंद्र मोदीजी आणि मा. केंद्रीय रेल्वेमंत्री अश्विनी वैष्णवजी यांचे मनःपूर्वक आभार! या नवीन एक्सप्रेसमुळे महाराष्ट्रातील प्रवाशांना अधिक सोयीस्कर आणि सुलभ रेल्वे प्रवासाची सुविधा उपलब्ध होणार आहे. 🚆 भुसावल-नागपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी! महाराष्ट्र की जनता की मांग को स्वीकार करते हुए भुसावल से नागपुर के बीच नई भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी प्रदान करने के लिए मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी इनका हृदय से आभार! इस नई एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र के यात्रियों को रेल यात्रा की अधिक सुविधाजनक और सुगम सेवा उपलब्ध होगी। @narendramodi @AshwiniVaishnaw #Maharashtra #IndianRailways #BhusawalNagpurExpress
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 27, 2026
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस ट्रेन के संचालन होने पर खुशी जताई है, उन्होंने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. खास तौर पर दादाजी धूनी धाम जाने वाले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. कोविड काल में यह ट्रेन बंद थी, लेकिन अब इसका संचालन नए सिरे से शुरू होगा.
नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर
नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन अब गाड़ी नंबर 11111/11112 से चलेगी. हालांकि रेल मंत्रालय ने अभी सिर्फ ट्रेन के संचालन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है, लेकिन अभी तक ट्रेन के चलने की तारीख और टाइमिंग जारी नहीं की गई है. नागपुर मंडल को अभी रेलवे बोर्ड से औपचारिक आदेश का इंतजार है, आदेश मिलते ही टाइम टेबल तैयार कर घोषणा की जाएगी. माना जा रहा है कि रेलवे की तरफ से जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
ये भी पढे़ंः रायपुर से विशाखापत्तनम का सफर 6 घंटे में, 465 KM के एक्सप्रेसवे का 96 प्रतिशत काम पूरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं