पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने अपनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. वकार ने ओपनर के तौर पर महान डॉन ब्रैडमैन का चुना है. डॉन ब्रैडमैन के साथ वकार ने ओपनिंग जोड़ी के लिए ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का चुनाव किया है. नंबर 3 पर वकार की पसंद ब्रायन लारा बने हैं. इसके बाद नंबर 4 पर वकार ने भारत के महान सचिन तेंदुलकर को जगह दी है. नंबर 5 पर वकार ने महान विवियन रिचर्ड्स को शामिल किया है. नंबर 6 पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस की पसंद ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स को जगह दी है.
इसके बाद नंबर 7 पर वकार की पसंद विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट बने है, नंबर 8 पर वकार यूनुस ने पाक के दिग्गज ऑलराउंडर रहे इमरान खान को जगह दी है. इसके बाद वकार ने तेज गेंदबाज के तौर पर वसीम अकरम और ग्लेन मैक्ग्राथ ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 में जगह दी है. स्पिनर के लिए वकार की पसंद कोई और नहीं बल्कि शेन वार्न बने हैं.
वकार यूनुस ने चुनी All टाइम टेस्ट प्लेइंग- 11
सर डॉन ब्रैडमैन, मैथ्यू हेडन, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, विवियन रिचर्ड्स, सर गारफील्ड सोबर्स, एडम गिलकिस्ट (विकेटकीपर), इमरान खान (कप्तान), वसीम अकरम, शेन वार्न, ग्लेन मैक्ग्राथ
विवियन रिचर्ड्स को बताया सबसे महान बल्लेबाज
विवियन रिचर्ड्स को वकार ने दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बताया है. वकार ने विवियन रिचर्ड्स को लेकर कहा, वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. टेस्ट हो या वनडे किसी भी प्लेइंग 11 का वो हिस्सा बन सकते हैं. मैं उन्हें सबसे दुनिया का सबसे बेहतरीन बैटर मानता हूं, उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है.
यह भी पढ़ें | नंबर 1 इशांत शर्मा, आकाश दीप ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज
यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत नंबर-1, नंबर-2 बेन स्टोक्स, WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर
यह भी पढ़ें | भगवान शिव-राम और छठी मइया के भक्त हैं आकाश दीप, शादी भी हुई थी शिव मंदिर थीम पर
यह भी पढ़ें | आकाश अंबानी के एक फोन के बाद रोहित शर्मा ने फिर संभाली MI की कमान, बोले- 'मुंबई इंडियंस टूट रही थी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं