विज्ञापन

सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन चलेगा SIM, कॉल-SMS, इंटरनेट सब फ्री, इस कंपनी का धमाकेदार ऑफर

BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 1 रुपये का प्रीपेड प्लान (FRC) लॉन्च किया है. इसमें 24 दिनों तक वैलिडिटी मिलती है. इससे आप सेकेंडरी सिम को एक्टिव रख सकते हैं.

सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन चलेगा SIM, कॉल-SMS, इंटरनेट सब फ्री, इस कंपनी का धमाकेदार ऑफर

रिचार्ज प्लान लगातार महंगे हो रहे हैं. इससे उनलोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है जो डुअल SIM का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, अब अच्छी बात है कि आप केवल 1 रुपये में 24 दिन तक सिम को एक्टिव रख पाएंगे. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने फिर से 1 रुपये वाला ऑफर पेश किया है. कंपनी इस ऑफर के जरिए नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ना चाह रही 

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए मात्र 1 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है. हालांकि, ये  कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है. फर्स्ट रिचार्ज कूपन का सीधा मतलब है कि कंपनी इस ऑफर को केवल उन ग्राहकों को देगी जो नया सिम कार्ड खरीद रहे हैं. इस प्लान में ग्राहकों को 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है. अच्छी बात है कि ये पूरे भारत में उपलब्ध है.

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान

BSNL का यह 1 रुपये वाला प्लान 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इस FRC प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ प्रतिदिन 1GB डेटा दिया जाता है, यानी यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है. यूजर्स को रोज 100 SMS के भी बेनिफिट्स मिलते हैं.

इस तरह इस प्लान का खर्च सिर्फ 0.04 रुपये (4 पैसे) प्रति दिन बैठता है. ध्यान दें कि कोई भी कस्टमर इस प्लान का इस्तेमाल केवल एक बार ही कर सकता है. यदि आप इसे दोबारा पाना चाहते हैं, तो आपको एक नया सिम कार्ड लेना होगा. पुराने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए अगला रिचार्ज देश भर में उपलब्ध रेगुलर प्रीपेड प्लान्स से करना होगा.

पहले भी ये प्लान पेश कर चुकी है कंपनी

BSNL ने इस प्लान को पहले भी कई बार पेश किया है और समय-समय पर इसे वापस भी लिया है. यदि आप इस प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो आप BSNL का सिम खरीद सकते हैं. नया सिम कार्ड पाने के लिए आप इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. आप अपने नजदीकी BSNL ऑफिस या किसी ऑथोराइज्ड रिटेलर के पास से भी इसको खरीद सकते हैं.

आपको बता दें कि BSNL अभी 4G टावर अपग्रेड कर रहा है. देशभर में इसके लिए काम जारी है. कई साइट पर BSNL 4G नेटवर्क उपलब्ध भी हो गया है. जिससे यूजर्स फास्ट इंटरनेट और क्लियर आवाज में वॉयस कॉल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- बिना बोले शख्स ने कहा "I Love You", लोग रह गए दंग! Elon Musk की Neuralink चिप का नया जादू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSNL Offer, BSNL Plan, Airtel, Jio, SIM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com