Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए फिर से बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने इसके लिए Canva के साथ पार्टनरशिप की है. इससे एलिजिबल यूजर्स पूरे 12 महीनों के लिए Canva Pro या Canva Pro Lite बिल्कुल मुफ्त पा सकेंगे. ये फायदा उनलोगों को खासकर होगा जो कंटेंट क्रिएशन का काम करते हैं. आइए आपको इसको रीडीम करने का तरीका बताते हैं.
Jio का 399 रुपये वाला Canva Pro
Jio ग्राहकों को Canva का फायदा उनके सेलेक्ट किए गए Jio रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा. कंपनी के अनुसार, जो यूजर्स 399 रुपये के प्लान से रिचार्ज करेंगे, उन्हें Canva Pro मिलेगा. वहीं, जो यूजर्स 349 रुपये के प्लान या उससे ऊपर के 2GB प्रतिदिन वाले प्लान्स से रिचार्ज करेंगे, उन्हें Canva Pro Lite दिया जाएगा.
एलिजिबल यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरे 12 महीनों के लिए इस फायदे का लाभ उठा सकते हैं. इस ऑफर को MyJio ऐप पर जाकर संबंधित ऑफर पर टैप करके क्लेम किया जा सकता है. Jio का कहना है कि इसमें कोई भी हिडन चार्ज शामिल नहीं हैं. दोनों कंपनियों के अनुसार, Canva के इस फायदे की कुल कीमत 4,000 रुपये तक है.
Canva से क्या मिलेगा फायदा?
Canva लाखों प्रीमियम टेम्प्लेट्स के साथ तस्वीरें, वीडियो और फोंट्स देता है. यूजर्स अपने फोन से सीधे स्कूल प्रोजेक्ट्स, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन्स, मार्केटिंग सामग्रियां, त्योहारों की शुभकामनाएं और अन्य कंटेंट तैयार कर सकते हैं. भारत के कोने-कोने तक अपने क्रिएटिव टूल्स पहुंचाने के प्रयासों के तहत Canva हिंदी और कई अन्य भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है. इस प्लेटफॉर्म में रेडी-टू-यूज टेम्प्लेट्स, स्मार्ट एडिटिंग और वन-टैप टूल्स के साथ एआई-पावर्ड क्रिएटिव क्षमताएं शामिल हैं, जो यूजर्स को शुरुआती आइडिया से लेकर तैयार डिजाइन तक पहुंचने में मदद करती हैं.
Canva Pro Lite vs Canva Pro
Canva Pro Lite और Canva Pro दोनों में ही लाखों प्रीमियम टेम्प्लेट्स, फोटो, वीडियो और फोंट्स का एक्सेस मिलता है. दोनों ही वर्जन में फोटो और वीडियो के लिए बैकग्राउंड रिमूवर, मैजिक रीसाइज, मैजिक इरेज़र और प्रिंट-रेडी CMYK एक्सपोर्ट शामिल हैं. हालांकि, दोनों के बीच थोड़े अंतर भी हैं.
ब्रांड किट्स और क्लाउड स्टोरेज: Canva Pro Lite में 3 ब्रांड किट्स और 50GB का क्लाउड स्टोरेज मिलता है. जबकि Canva Pro में 5 ब्रांड किट्स और 100GB का क्लाउड स्टोरेज दिया जाता है.
कंटेंट प्लानर और AI फीचर्स: Canva Pro में सोशल मीडिया पोस्ट्स को शेड्यूल करने के लिए 'कंटेंट प्लानर' और Canva एआई की बातचीत के जरिए डिजाइन बनाने वाली कैपिसिटी अलग से मिलती है. ये ज्यादा लिमिट के साथ पूरा एडवांस्ड एआई टूलसेट भी देता है, जबकि Pro Lite वर्जन को एडवांस्ड एआई टूल्स का केवल फ्री-प्लान लेवल एक्सेस ही दिया गया है.
Canva Pro Lite को रोजमर्रा की क्रिएटिविटी के लिए प्रीमियम डिजाइनिंग की जरूरतों को पूरा करने वाला बताया गया है, जबकि Canva Pro उन लोगों के लिए पूरा एआई सूट और अतिरिक्त टूल्स जोड़ता है जो बहुत बार डिजाइन करते हैं. ये 12-महीने का Canva ऑफर एलिजिबल प्लान्स से रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए 16 सितंबर 2026 से सभी चैनलों पर लाइव हो चुका है.
ये भी पढ़ें- "ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं