विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सेमीफाइनल में पहुंचकर सिंधु ने पक्का किया पदक, श्रीकांत हारे

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदकों की हैट्रिक पूरी की. हालांकि पुरुष एकल वर्ग में पदक की उम्मीद माने जा रहे किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए.

विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सेमीफाइनल में पहुंचकर सिंधु ने पक्का किया पदक, श्रीकांत हारे
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु. (फाइल फोटो)
  • सिंधु ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इस चैंपियनशिप में पदकों की हैट्रिक पूरी की
  • इससे पहले 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीत चूकी हैं भारतीय खिलाड़ी
  • पुरुष एकल में पदक की उम्मीद किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्लास्गो:

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदकों की हैट्रिक पूरी की. हालांकि पुरुष एकल वर्ग में पदक की उम्मीद माने जा रहे किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए. रियो ओलंपिक में रजत जीतने वाली सिंधु ने विश्व की नंबर छह चीनी खिलाड़ी सुन यु को सीधे गेम में हराकर अपने लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का किया. इससे पहले 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने सुन को 39 मिनट तक चले मैच में 21-14, 21-9 से शिकस्त दी.
 


यह भी पढ़ें : बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को मिली बड़ी उपलब्धि, आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का पद संभाला

VIDEO: सिंधु, दीपा, साक्षी और जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार



चेन यूफेई से भिड़ेंगी सिंधु
विश्व में चौथे नंबर की भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में एक अन्य चीनी खिलाड़ी और विश्व में दसवें नंबर की चेन यूफेई से भिड़ेंगी. चेन यूफेई ने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले पुरुष एकल में श्रीकांत को विश्व के नंबर एक कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो के हाथों 14-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा. श्रीकांत को भारतीय खिलाड़ियों में पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि वह इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे थे.  

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com