विज्ञापन

न्यूजीलैंड में गली क्रिकेट खेलने उतरे ऋषभ पंत, 21 गेंदों में ठोक दिए 54 रन, विरोधी खिलाड़ी पहचान भी नहीं पाए, VIDEO

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बीच ऋषभ पंत ने क्राइस्टचर्च में एक स्थानीय शौकिया मैच खेलकर सबको चौंका दिया. ओपन हाउस स्विंगर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 21 गेंदों में 54 रन बनाए. दिलचस्प बात यह रही कि विरोधी खिलाड़ी उन्हें पहचान भी नहीं सके.

न्यूजीलैंड में गली क्रिकेट खेलने उतरे ऋषभ पंत, 21 गेंदों में ठोक दिए 54 रन, विरोधी खिलाड़ी पहचान भी नहीं पाए, VIDEO
ऋषभ पंत
@BCCI/X

ऋषभ पंत मौजूदा समय में न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. जहां वह भारत की तरफ से मेजबान टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट में व्यस्त हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. अहम मुकाबले से पहले क्राइस्टचर्च में घूमते दौरान पंत की मुलाकात एक स्थानीय खिलाड़ी के साथ हुआ. जिसका नाम मोहम्मद साफी बताया जा रहा है. साफी ने मजाक-मजाक में पंत को अपनी शौकिया क्रिकेट टीम के लिए खेलने का निमंत्रण दे दिया. जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया. जहां उनका धमाका देखने को मिला.

ओपन हाउस स्विंगर्स की तरफ से पंत ने किया शिरकत 

साफी की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पंत ने ओपन हाउस स्विंगर्स की तरफ से शिरकत करने का फैसला लिया. उनका मुकाबला द चोजन वन्स की टीम के साथ था. जहां वह केवल 21 गेंदों में 54 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से खूब चौके-छक्के देखने को मिले. 

बातचीत के दौरान ही साफी ने यह भी बताया कि मुकाबले के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी पंत को पहचान नहीं पाए थे. क्योंकि वह नीले रंग के ट्रैकसूट में थे. यहीं नहीं साफी ने यह भी बताया कि मुकाबले के दौरान पंत ने अपना नहीं बल्कि साफी के चचेरे भाई का बल्ला इस्तेमाल किया था.

साफी ने कहा, 'वह मुझसे सिंगल देने के लिए बार-बार कह रहे थे. मजेदार बात जो थी वह यह थी कि मैं उनसे ज्यादा लंबे छक्के मार रहा था. वह कह रहे थे मुझे भी एक मौका दो. फिर मैं दिखाता हूं कि छक्का कैसे लगाया जाता है.'

ओपन हाउस स्विंगर्स ने 6 रन से मुकाबला किया अपने नाम 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो ओपन हाउस स्विंगर्स की टीम द चोजन वन्स के खिलाफ 16 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही. वहीं जब इस खबर की जानकारी भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को लगी तो वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का कहना है कि यह शानदार है. ऋषभ खेल के ऐसे किरदार हैं जो जहां भी जाते हैं. लोगों का मनोरंजन करते हैं. 

यह भी पढ़ें- कमबैक पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द- कहां अब मैंने हिसाब रखना बंद कर दिया है, बताया कहां ध्यान दे रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rishabh Rajendra Pant, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com