विज्ञापन

रिंकू सिंह के आउट होने पर छिड़ी बहस, बल्ले से लगी थी गेंद या अंपायर का था LBW पर सही फैसला? VIDEO

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में रिंकू सिंह के एलबीडब्ल्यू आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया है. रिंकू का मानना था कि गेंद पहले उनके बल्ले से लगी थी, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

रिंकू सिंह के आउट होने पर छिड़ी बहस, बल्ले से लगी थी गेंद या अंपायर का था LBW पर सही फैसला? VIDEO
रिंकू के विवादित LBW पर छिड़ी बहस
@X

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बीते गुरुवार (26 नवंबर 2026) को भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दोहा में खेला गया. जहां भारतीय टीम को आठ विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. मुकाबले के दौरान जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह आउट हुए. उसपर लगातार बहस जारी है. श्रीलंका 'ए' की तरफ से पारी का 36वां ओवर लेकर मैदान में आए रविंदु फर्नांडो ने उन्हें LBW करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. मगर रिंकू अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आए. उन्होंने बैट दिखाते हुए संकेत भी दिया था कि गेंद पैड से टकराने से पहले उनके बल्ले से लगी थी. मगर अंपायर ने उनकी एक न सुनी. जिसके बाद उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रूख करना पड़ा.

सेमी-फाइनल मुकाबले में केवल 12 रन बना सके रिंकू सिंह

श्रीलंका 'ए' के खिलाफ सेमी-फाइनल मुकाबले में रिंकू सिंह से लोगों को काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे नहीं उतर पाए. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 57.14 की स्ट्राइक रेट से 12 रन ही बना पाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक छक्का देखने को मिला. 

भारत 'ए' को मिली हार 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो दोहा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में 317/8 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा (78) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा कैप्टन तिलक वर्मा (53) और शाहबाज अहमद (नाबाद 54) भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. वैभव सूर्यवंशी ने 40 और तनुष कोटियान 28 रनों का योगदान दिया. 

भारत 'ए' की तरफ से जीत के लिए मिले 318 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका 'ए' ने 41.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. लसिथ क्रुसपुल (116) और सिनेत जयवर्दना (105) ने शतक जमाया, जबकि निशान मदुश्का ने 58 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. 

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 32 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rinku Khanchand Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com