विज्ञापन

सोने-चांदी में बड़ा उलटफेर, सुबह-सुबह 8000 रुपये तक बढ़ गए दाम, जानिए गोल्‍ड कितना चढ़ा, सिल्‍वर के क्‍या हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Today 27 November 2026 Friday: आज शुक्रवार को MCX पर चांदी 5936 रुपये चढ़कर 1,51,779 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी. वहीं सोना करीब 1,988 रुपये चढ़ गया. जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव.

सोने-चांदी में बड़ा उलटफेर, सुबह-सुबह 8000 रुपये तक बढ़ गए दाम, जानिए गोल्‍ड कितना चढ़ा, सिल्‍वर के क्‍या हैं ताजा भाव
सोने चांदी का ताजा भाव जान लीजिए
Source: NDTV Graphics/Canva

Gold Silver Prices: सोने-चांदी के भाव में सुबह-सुबह बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. आज 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोना-चांदी के भाव 8,000 रुपये तक चढ़ गए. पिछले दिनों गोल्‍ड और सिल्‍वर में लगातार गिरावट देखने को मिली थी और दोनों कीमती धातुएं, एक साल के निचले स्‍तर पर पहुंच गई थीं. अब एक-दो दिन से दोनों में तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को कमोडिटी मार्केट  MCX पर सोना 1.60 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 1.24 लाख रुपये के पार चला गया. वहीं चांदी 4 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 1.52 लाख रुपये के भाव के करीब पहुंच गई. 

बाजार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखी जा रही है. सुबह महज 50 मिनट के कारोबार के दौरान चांदी एक समय 1.52 लाख रुपये/किलो के पार चली गई थी. वहीं सोना भी 1.25 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब पहुंच गया था. 

क्‍या हैं सोने-चांदी के ताजा भाव?

घरेलू बाजार में सोना सुबह करीब 9:50 बजे 1.24 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है. MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1.63 फीसदी या 1,988 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,24,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव ट्रेड करता दिखा. 

वहीं चांदी में गजब की तेजी देखने को मिली. MCX पर सुबह करीब  9:50 बजे 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 4.07 फीसदी या 5,936 रुपये की तेजी के साथ 1,51,779 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार करती दिखी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price, Gold Silver Prices Today, Gold Prices Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com