विज्ञापन

एशियाड की चमक, रोहित पर घमासान, गंभीर-लक्ष्मण में तकरार, 19 सितंबर की खेल जगत से पढ़ें टॉप 10 खबरें

एशियाई खेलों का आगाज हो चुका है. अगले 15 दिनों तक 45 देशों के करीब 11,000 खिलाड़ी 43 खेलों और 71 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. जानें 19 सितंबर की खेल से टॉप 10 बड़ी खबरें क्या रहीं.

एशियाड की चमक, रोहित पर घमासान, गंभीर-लक्ष्मण में तकरार, 19 सितंबर की खेल जगत से पढ़ें टॉप 10 खबरें
आज की टॉप 10 खेल से बड़ी खबरें

जापान ने शनिवार (19 सिंतबर 2026) को एशियाई खेलों के सादगीपूर्ण लेकिन रंगारंग उद्घाटन समारोह में अपनी तकनीकी और औद्योगिक ताकत के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की जिसने प्रतियोगिता से पहले की अव्यवस्थाओं और लॉजिस्टिक्स समस्याओं के बीच एक उम्मीद की किरण दिखाई. अगले 15 दिनों तक 45 देशों के करीब 11,000 खिलाड़ी 43 खेलों और 71 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. इस दौरान कुल 469 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा और खेलों का समापन चार अक्टूबर को होगा. बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट समेत कुछ अन्य खेलों की स्पर्धाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की (व्हाइट-बॉल) सीरीज के लिए बुधवार को भारत की टीम की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है. वेस्टइंडीज सीरीज के बाद 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को गति देने के लिए भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. इस प्रमुख टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम में रोहित की जगह को लेकर अनिश्चितता के बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. साल 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे युवराज ने कहा कि चयन समिति को एक मजबूत मुख्य (कोर) समूह बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर खिलाड़ी को पर्याप्त मैच खेलने का मौका मिले. 

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रहा विवाद और ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ बढ़ते मतभेद एकदिवसीय विश्व कप 2027 से पहले सीनियर चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते टूटने की प्रमुख वजह बने. अगरकर के जाने की पटकथा उस समय लगभग लिखी जा चुकी थी, जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए मुंबई में बुलाई गई अहम बैठक से उन्होंने दूरी बना ली. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भले ही उनका बचाव किया, लेकिन बोर्ड के भीतर एक वर्ग का मानना था कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष की मौजूदगी जरूरी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर और एशियन गेम्स के कोच वीवीएस लक्ष्मण एक खिलाड़ी को लेकर आमने-सामने आ गए थे. वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैं. गौतम गंभीर मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज पर फोकस कर रहे हैं, जबकि वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया है. गंभीर चाहते थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया जाए. क्योंकि मेहमान टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं लक्ष्मण एशियन गेम्स की गंभीरता को देखते हुए सुंदर को छोड़ना नहीं चाहते थे. जिसके बाद मैनेजमेंट ने बीच का रास्ता निकाला. उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को छोड़ने का फैसला लिया. तब जाकर कहीं बात बन पाई. यहां पढ़ें पूरी खबर

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान डाइव लगाकर कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए और उनका भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना संदिग्ध है. रचिन के कंधे में चोट लगी है. शुक्रवार को उनकी चोट का आकलन किया गया जो गंभीर नहीं है लेकिन चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान उनकी प्रगति से ही पता चल पाएगा कि वह कब तक वापसी कर पाएंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, मीराबाई चानू 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत की चार सदस्यीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुवाई करेंगी. मीराबाई ने कॉमनवेल्थ और ओलंपिक्स में सफलता हासिल की है, लेकिन 2014 और 2023 में दो बार हिस्सा लेने के बावजूद वह एशियन गेम्स में अभी तक कोई मेडल नहीं जीत पाई हैं. हांगझोऊ में हुए पिछले गेम्स में, 32 साल की मीराबाई महिलाओं के 49 किग्रा इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं. 'क्लीन एंड जर्क' के अपने आखिरी प्रयास में हिप इंजरी के कारण वह पोडियम पर जगह नहीं बना पाईं. लेकिन एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत में उम्मीद जताई है कि वह इस बार जरूर मेडल जीतेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल का समर्थन करते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका देने की वकालत की है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होना है. जायसवाल भारत के बैकअप ओपनर रहे हैं और उन्हें मिले सीमित मौकों में उन्होंने काफी प्रभावित किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक खेले छह वनडे मैचों में दो शतक लगाए हैं और कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित शर्मा के बाद ओपनर के तौर पर खुद को भरोसेमंद साबित किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु से भी इस बार एशियन गेम्स में काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में एशियन गेम्स के आगाज से पहले पीवी सिंधु ने NDTV से बात की और कहा कि इस बार भी वह गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगी. इंटरव्यू के दौरान पीवी सिंधु ने विराट कोहली को लेकर भी बात की और कहा कि कैसे उनकी एक सलाह ने उनके करियर को और बेहतर बनाने में मदद की. यहां पढ़ें पूरी खबर

कपिल देव ने कहा कि एशिया कप प्रेजेंटेशन विवाद के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से निपटने के बारे में सरकार के किसी भी फैसले को भारतीय क्रिकेटरों को मानना ​​होगा. भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने स्पोर्ट्स तक के साथ बात करते हुए कहा है कि 'क्रिकेट में दोनों देशों के बीच चल रहे विवादों के बीच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बातचीत या मेल-जोल को लेकर भारतीय क्रिकेटरों के पास सरकार के रुख का पालन करने के अलावा कोई खास विकल्प नहीं है.' यहां पढ़ें पूरी खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है, जबकि नमन धीर को पहली बार भारतीय एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है.  आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है. टीम के ऐलान के के बाद भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. भारतीय क्रिकेटर विहारी ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नमन धीर के भारतीय वनडे टीम में चयन पर संदेह जताया है. विहारी ने इसे चौंकाने वाला सिलेक्शन बताया और कहा कि पंजाब के इस ऑलराउंडर ने टीम में जगह बनाने के लिए उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें- कौन है वो खिलाड़ी, जिसके लिए गंभीर-लक्ष्मण बन गए दुश्मन? पर्दे के पीछे चली लंबी बहस, तब जाकर बनी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com