विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: ‘विराट की एक सलाह ने बदल दिया मेरा करियर’, पीवी सिंधु का बड़ा खुलासा

NDTV ने एशियाई खेलों से पहले पीवी सिंधु से बात की, जिसमें उन्होंने विराट कोहली की एक खास सलाह का जिक्र किया और साथ ही 'टेम्पल' डिवाइस पर भी इंटरव्यू में बात की.

हार से जूझ रही थीं पीवी सिंधु, विराट कोहली की एक बात ने दिलाई नई राह

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु से भी इस बार एशियन गेम्स में काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में एशियन गेम्स के आगाज से पहले पीवी सिंधु ने NDTV से बात की और कहा कि इस बार भी वह गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगी. इंटरव्यू के दौरान पीवी सिंधु ने विराट कोहली को लेकर भी बात की और कहा कि कैसे उनकी एक सलाह ने उनके करियर को और बेहतर बनाने में मदद की.

इंटरव्यू के दौरान जब कोहली से पूछा गया कि, "हमने पिछले साल आपको विराट कोहली से बात करते हुए देखा था.  उन्होंने आपको क्या सलाह दी थी?" इस सवाल का जवाब देते हुए सिंधु ने कहा, "उस समय मैं एक मुश्किल दौर से गुजर रही थी.  मुझे चोटें लगी थीं, मैं वापसी करने की कोशिश कर रही थी. और टूर्नामेंट के शुरुआती राउंड में ही हार रही थी. जब मैं विराट से मिली, तो हमने मेरी स्थिति के बारे में बात की,  उन्होंने मुझसे बस बैडमिंटन खेलने और खेल का मजा लेने के लिए कहा था. 

सिंधु ने आगे कहा, "उस बात ने मुझ पर गहरा असर डाला,  कभी आप अच्छा खेलेंगे, तो कभी नहीं. जरूरी बात यह है कि आप खेल का मजा लेते रहें. हमने इस बात पर भी चर्चा की कि यह याद रखना कितना जरूरी है कि आपका प्रतिद्वंद्वी भी उतनी ही मेहनत कर रहा है जितनी आप कर रहे हैं. जब आप कोर्ट पर उतरें, तो अपना खेल खेलने और उस प्रक्रिया का आनंद लेने पर ध्यान दें. उस बातचीत ने सचमुच मेरा नजरिया बदल दिया था. 

वहीं, इंटरव्यू में पीवी सिंधु ने एथलीट क्रूज शिप, केबिन और होटलों में रहने के विकल्पों पर बात की और कहा, "यह दुख की बात है कि इस बार कोई विलेज नहीं है. आम तौर पर, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स या ओलंपिक्स में आपको अलग-अलग खेलों और देशों के एथलीटों से मिलने-जुलने का मौका मिलता है. आपको दुनिया के कुछ बेहतरीन एथलीट एक ही जगह पर देखने को मिलते हैं, और वे मुलाकातें हमेशा खास होती हैं, इस बार, एथलीट अलग-अलग जगहों पर रह रहे हैं और अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबला कर रहे हैं, इसलिए वह अनुभव नहीं मिल पा रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हमें हालात के हिसाब से ढलना होगा क्योंकि सब कुछ पहले ही तय हो चुका है" 

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा की नजर पदक पक्का करने पर, सेमीफाइनल की लाइव अपडेट्स

ये भी पढ़ें- एशियाई खेल 2026: कौन हैं क्विम्सी डीसूजा? एथलेटिक्स और फुटबॉल से निकलीं, अब भारत को दिला सकती हैं टेकबॉल में ऐतिहासिक पदक

ये भी पढ़ें-\एशियन गेम्स के आगाज के साथ छलका नीरज चोपड़ा का दर्द, बोले- दिल टूट गया...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026, Pusarla Venkata Sindhu, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com