विज्ञापन

मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने के विवाद पर कपिल देव की दो टूक, बोले- खिलाड़ियों के पास...

कपिल देव ने कहा कि एशिया कप प्रेजेंटेशन विवाद के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से निपटने के बारे में सरकार के किसी भी फैसले को भारतीय क्रिकेटरों को मानना ​​होगा.

मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने के विवाद पर कपिल देव की दो टूक, बोले- खिलाड़ियों के पास...
कपिल देव का बड़ा बयान

कपिल देव ने कहा कि एशिया कप प्रेजेंटेशन विवाद के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से निपटने के बारे में सरकार के किसी भी फैसले को भारतीय क्रिकेटरों को मानना ​​होगा. भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने स्पोर्ट्स तक के साथ बात करते हुए कहा है कि "क्रिकेट में दोनों देशों के बीच चल रहे विवादों के बीच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बातचीत या मेल-जोल को लेकर भारतीय क्रिकेटरों के पास सरकार के रुख का पालन करने के अलावा कोई खास विकल्प नहीं है."

यह बयान तब आई है जब भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 72 रन से जीत हासिल करने के बाद, एशियन क्रिकेट काउंसिल  के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.  इस घटना ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के रिश्तों में आई खटास को चर्चा का विषय बना दिया है. 

ऐसे में कपिल देव ने खिलाड़ियों के एक दूसरे से हाथ न मिलाने वाले फैसले पर बात की और कहा, "यह बिल्कुल व्यक्तिगत मामला है, लेकिन खिलाड़ियों को सबसे पहले देश और बोर्ड की पॉलिसी का पालन करना चाहिए. अगर मेरा बोर्ड बोलेगा कि आपको हाथ नहीं मिलाना है तो मैं नहीं मिलाउंगा."

कपिल देव ने इंडिया टुडे से कहा, "अगर सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया है, तो खिलाड़ियों के पास कोई और विकल्प नहीं है.  ऐसे मामलों में, खिलाड़ी वही करेंगे जो सरकार कहेगी."

दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ न मिलाने की पॉलिसी पुरूष एशिया कप के साथ चली आ रही है और अब महिला एशिया कप में भी इस पॉलिसी का पालन किया गया. 

बता दें कि एशिया कप की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न मनाया और फिर हेड कोच अमोल मजूमदार ने टीम को संबोधित किया, इसके बाद टीम का मेडल सेरेमनी हुआ, जिसमें बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने नंदनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया. 

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा की नजर पदक पक्का करने पर, सेमीफाइनल की लाइव अपडेट्स

ये भी पढ़ें- एशियाई खेल 2026: कौन हैं क्विम्सी डीसूजा? एथलेटिक्स और फुटबॉल से निकलीं, अब भारत को दिला सकती हैं टेकबॉल में ऐतिहासिक पदक

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के आगाज के साथ छलका नीरज चोपड़ा का दर्द, बोले- दिल टूट गया...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlal Nikhanj Kapil Dev, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com