भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे स्टार ऑलराउंडर कुणाल पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ गोवा की सड़कों पर स्कूटी से फर्राटे भरते हुए नजर आ रहे हैं. क्यूट कपल्स का यह वीडियो कुणाल की पत्नी पंखुड़ी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. जहां एक वीडियो में दोनों कपल्स गोवा की तटीय क्षेत्रों में अवकाश का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. साझा की गई तस्वीरों और वीडियो की तीसरी स्लाइड में पंड्या ताड़ के पेड़ों से घिरी सड़कों पर स्कूटी चला रहे हैं. इस दौरान स्कूटी के पीछे बैठी उनकी पत्नी पंखुड़ी राइड का आनंद उठाती हुई नजर आ रही हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में दोनों कपल्स आरामदायक छुट्टियों के कपड़ों में सजे-धजे शांत सड़कों पर बेफिक्र नजर आ रहे हैं. कुणाल और पंखुड़ी के इन तस्वीरों और वीडियो पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं. उन्होंने उनके सादगी भरी जीवन की खूब तारीफ की है.
पंड्या पिछली बार क्रिकेट के मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आए थे. उस दौरान टीम लगातार दूसरी बार खिताब अपने हाथ में उठाने में कामयाब हुई थी.
हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. जहां उम्मीद जताई जा रही थी कि पंड्या की टीम में वापसी हो सकती है. मगर ऐसा नहीं हो पाया. उन्हें एक बार फिर से मायूसी हाथ लगी.
हालांकि, लगातार नजरअंदाज किए जाने के बावजूद कुणाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने टीम के ऐलान के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी. जहां उन्होंने लिखा था, 'उम्मीद अभी भी जिंदा है.' इसके साथ ही उन्होंने क्रॉस उंगलियों वाली इमोजी और देश के झड़े वाली इमोजी लगाई थी.
यह भी पढ़ें- रोहित पर रार, वीवीएस लक्ष्मण से तकरार, अजीत अगरकर की कुर्सी आखिर क्यों गई?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं