क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर और एशियन गेम्स के कोच वीवीएस लक्ष्मण एक खिलाड़ी को लेकर आमने-सामने आ गए थे. वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैं. गौतम गंभीर मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज पर फोकस कर रहे हैं, जबकि वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया है. गंभीर चाहते थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया जाए. क्योंकि मेहमान टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं लक्ष्मण एशियन गेम्स की गंभीरता को देखते हुए सुंदर को छोड़ना नहीं चाहते थे. जिसके बाद मैनेजमेंट ने बीच का रास्ता निकाला. उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को छोड़ने का फैसला लिया. तब जाकर कहीं बात बन पाई.
रेड्डी वनडे और सुंदर एशियन गेम्स में बिखेरेंगे जलवा
मौजूदा स्थिति यह है कि नितीश कुमार रेड्डी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स में भारतीय टीम को मेडल दिलाने के लिए जोर लगाएंगे. नितीश कुमार रेड्डी भारतीय टीम की तरफ से तीनों फॉर्मेट में शिरकत करते हैं. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ही मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं. वहीं सुंदर भी ब्लू टीम के तीनों फॉर्मेट का हिस्सा हैं. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह तमिलनाडु और इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स से पहले किट संकट, पुरुष क्रिकेट टीम के रवाना होने से पहले BCCI को करना पड़ा दखल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं