विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2016

घुटने के ऑपरेशन के बाद दिसंबर में कोर्ट में वापसी कर सकती हैं बैडमिंटन स्‍टार साइना नेहवाल..

घुटने के ऑपरेशन के बाद दिसंबर में कोर्ट में वापसी कर सकती हैं बैडमिंटन स्‍टार साइना नेहवाल..
साइना नेहवाल घुटने के दर्द के साथ रियो ओलिंपिक में उतरी थीं (फाइल फोटो)
  • भारतीय शटलर ने कहा, मेरा सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी
  • दिसंबर में दुबई वर्ल्‍ड सुपर सीरीज फाइनल में खेलने पर जोर
  • रियो ओलिंपिक में दूसरे दौर का मुकाबला मारिया से हार गई थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद.: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा है कि वह घुटने के ऑपरेशन से उबरने के बाद जल्दी ही वापसी करना चाहती हैं और उन्‍होंने संकेत दिया कि उसका सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है.

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा,‘मैं मजबूती से वापसी करना चाहती हूं. मुझे विश्वास है कि अगले दो तीन साल में उससे बेहतर प्रदर्शन कर सकूंगी जो पिछले पांच छह साल में किया है. मुझे बेहतर प्रदर्शन करना ही है.’ साइना ने कहा,‘यदि सब कुछ ठीक रहा तो मैं दिसंबर में दुबई वर्ल्‍ड सुपरसीरीज फाइनल खेलूंगी. मैं सौ फीसदी फिट होने के बाद ही वापसी करना चाहती हूं.’

रियो ओलिंपिक में नॉकआउट चरण तक पहुंचने में नाकाम रही साइना के दाहिने घुटने में असहनीय दर्द था. उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, अब वह फिजियो के मार्गदर्शन में रिहैबिलिटेशन करा रही हैं. भारत की 26 वर्षीय खिलाड़ी साइना को रियो खेलों के दूसरे ग्रुप मैच में यूक्रेन की मारिया यूलितिना के हाथों हारकर मुकाबले से बाहर होना पड़ा था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, घुटने का ऑपरेशन, Saina Nehwal, Knee Surgery, रियो ओलिंपिक, Rio Olympics, December Comeback, दिसंबर में वापसी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com