तिरुपति मंदिर में कोच गोपीचंद के साथ बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु
- रियो जाने से पहले भी तिरुपति पहुंची थीं सिंधु
- सिंधु को भगवान का कपड़ा और प्रसाद दिया गया
- सिंधु को हाल ही में खेल रत्न से नवाजा गया है
तिरुपति.:
रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु और उनके कोच पी.गोपीचंद ने यहां तिरूमाला के निकट स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मशहूर मंदिर में पूजा अर्चना की. मंदिर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए इस शीर्ष शटलर ने कहा कि वह यहां ‘भगवान वेंकटेश्वर का शुक्रिया अदा’ करने आई हैं जिनके आर्शीवाद से वह रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल कर सकीं।
सिंधू ने कहा कि रियो जाने से पहले भी वह यहां आई थीं और उन्होंने भगवान का आर्शीवाद लिया था. मंदिर के जन संपर्क अधिकारी टी रवि ने कहा कि गोपीचंद ने मंदिर आने से पहले मन्नत पूरी होने के लिये सिर भी मुंडवाया.
उन्होंने कहा कि मंदिर से जाने से पहले सिंधु को मंदिर प्रबंधन द्वारा भगवान का रेशम का कपड़ा और प्रसाद दिया गया. गौरतलब है कि ओलिंपिक में सिल्वर जीतने वाली सिंधु को हाल ही में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान, खेल रत्न से नवाजा गया है. इस कामयाबी के बाद कंपनियां भी सिंधु से अनुबंध करने के लिए बेताब हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, पीवी सिंधु, कोच गोपीचंद, तिरुमाला, भगवान वेंकेटश्वर, PV Sindhu, Pullela Gopichand, Tirupati, Tirumala, Lord Venkateswara, Rio Olympics, सिर मुंडवाया, Head Tonsured