विज्ञापन

पहले से ज्यादा स्टोरेज और Type-C चार्जिंग! आ गई 145 KM रेंज वाली TVS iQube MillionR, जानें दाम

TVS iQube MillionR Special Edition भारत में 1,40,138 रुपये में लॉन्च हुआ है. इसमें नया Aurora Green कलर, 145 KM की रेंज और 35.5 लीटर स्टोरेज मिलता है.

पहले से ज्यादा स्टोरेज और Type-C चार्जिंग! आ गई 145 KM रेंज वाली TVS iQube MillionR, जानें दाम

TVS मोटर कंपनी ने TVS iQube MillionR Special Edition को भारत में लॉन्च किया है. ये खास वैरिएंट iQube के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने के मौके पर पेश किया गया है. ये 3.5 kWh वैरिएंट पर आधारित है और इसकी कीमत 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें नया कलर और कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं.

TVS iQube MillionR का डिजाइन

इस Special Edition में सबसे बड़ा बदलाव Aurora Green डुअल-टोन कलर है. TVS के मुताबिक यह कलर Northern Lights से इंस्पायर्ड है. स्कूटर पर MillionR बैजिंग और प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है. जिससे इसे रेगुलर iQube वैरिएंट से अलग पहचान मिलती है. हालांकि, डिजाइन में किए गए ज्यादातर बदलाव सिर्फ लुक को बेहतर बनाने के लिए हैं.

TVS iQube MillionR के फीचर्स

मशीनी तौर पर MillionR Special Edition रेगुलर 3.5 kWh iQube जैसा ही है. इसमें वही बैटरी पैक और मोटर मिलती है. स्कूटर को लेकर दावा किया गया है कि इसकी IDC रेंज 145 किमी है. TVS ने इसमें आगे की तरफ एक नया यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट भी जोड़ा है. इससे स्कूटर की कुल स्टोरेज कैपिसिटी 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है. इसके अलावा इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. ये सीट के नीचे मौजूद USB पोर्ट के साथ काम करता है.

iQube में 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ आपको नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइड मोड्स, रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

MillionR नाम क्यों रखा गया?

MillionR नाम TVS के पुराने Jupiter स्पेशल एडिशन से जुड़ा है. Jupiter ने 2016 में 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार किया था. अब iQube ने भी 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है. TVS के मुताबिक, इस उपलब्धि के साथ iQube इस साल भारत में मार्केट शेयर के हिसाब से सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बन गया है. दिलचस्प बात यह है कि Jupiter भी अब 90 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार कर चुका है.

बैटरी-एज-ए-सर्विस का ऑप्शन

TVS iQube को बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है. रेगुलर iQube Portfolio में BaaS के साथ कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है. इस ऑप्शन में शुरुआती कीमत कम हो जाती है, जबकि ग्राहक बैटरी इस्तेमाल के लिए अलग से पेमेंट करता है.

ये भी पढ़ें- महंगा पड़ा कार पर 3400 लिपस्टिक किस का स्टंट! पुलिस ने काटा चालान, जानें क्यों हुई कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVS IQube MillionR, TVS IQube MillionR Features, TVS IQube MillionR Launch, TVS IQube MillionR Price, TVS IQube MillionR Special Edition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com